Mahakali: 50 साल के अक्षय खन्ना इस वक्त मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. उन्होंने बैक-टू-बैक दो फिल्मों से गदर मचा दिया है. इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' से उनके किरदार को लेकर जानकारी सामने आई है.
Akshaye Khanna In Mahakali
Mahakali: ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के अंदाज का हर कोई मुरीद हो गया है. अक्षय ने हर फ्रेम को एक यादगार पल में बदल दिया है, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे. फिल्म की रिलीज के बाद से ही रहमान डकैत के रूप में उनका अभिनय दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है. एक्टर के एंट्री सॉन्ग में उनके डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है. हर तरफ सिर्फ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं. वहीं ‘छावा’ में खतरनाक औरंगजेब और ‘धुरंधर’ रहमान डकैत के किरदार के बाद अब अक्षय खन्ना की अगली फिल्म का हर किसी को इंतजार है. जल्द ही अक्षय फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आएंगे. इस फिल्म से उनके किरदार का भी खुलासा हो गया है.
दुनिया भर से तारीफ हासिल करने के बाद अब अक्षय खन्ना पौराणिक महाकाव्य ‘महाकाली’ में असुरों के पूजनीय गुरु शुक्राचार्य के रूप में नजर आने वाले हैं. अक्षय खन्ना प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘महाकाली’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिससे प्रशांत वर्मा के सिनेमाई यूनिवर्स में एक और दमदार चैप्टर जुड़ जाएगा. डायरेक्टर ने इससे पहले अक्षय का दमदार फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी सभी के साथ शेयर किया था.
अक्षय जिस भी किरदार पर काम करते हैं, उसमें पूरी तरह से ढल जाते हैं. ऐसे में उनसे उम्मीद की जा रही है कि शुक्राचार्य के किरदार में भी वह जान फूंक देंगे. वहीं उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा है: “देवताओं की छाया में, विद्रोह की सबसे तेज लौ उठी,” इसके बाद आग का इमोजी है. अक्षय का काम देखने के बाद लोग फैन्स अब उनके लिए ऑस्कर की डिमांड कर रहे हैं.सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वारयल हो रहे हैं, जिसमें फैन्स लिख रहे हैं कि इन्हें ऑस्कर दे देना चाहिए अब तो.
‘महाकाली’ की बात करें तो फिल्म हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी, वहीं साल 2026 में ये बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया है. लेकिन फैन्स इसके लिए अभी से काफी एक्साइटेड हैं.
वहीं अक्षय खन्ना की बैक टू बैक शानदार परफॉर्मेंस देखने के बाद अब उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है. एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में मौजूद हैं. वह सनी देओल के साथ फिल्म ‘इक्का’ में भी नजर आएंगे. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं. वह ‘दृश्यम 3’ में भी दिखेंगे, जो गांधी जयंती के मौके पर 2026 में रिलीज होने वाली है.
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…