<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar Box Office: रणबीर- विकी को छू भी नहीं पाया ‘धुरंधर’! 7 दिन में 200 करोड़ कमाकर भी मात खा गए रणवीर सिंह

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का डंका बज रहा है. 7 दिनों के अंदर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर 'धुरंधर' ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने एक हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है. इन 7 दिनों में ‘धुरंधर’ के खूब चर्चे हुए और ये सिलसिला अभी जारी है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर दी है. फिल्म में सितारों के काम को काफी पसंद भी किया जा रहा ह. हालांकि 7 दिन में 200 करोड़ पार कमाई करने के बाद भी रणवीर सिंह, विकी कौशल की ‘छावा’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए हैं. 

एक तरफ ‘धुरंधर’ की कमाई को काफी शानदार माना जा रहा है, तो दूसरी तरफ साल की बड़ी फिल्म ‘छावा’ और ‘एनिमल’ से इसकी तुलना भी की जा रही है. ‘धुरंधर’ को ‘एनिमल’ से जोड़कर भी देखा जा रहा है, लेकिन कमाई के मामले में रणवीर की ये फिल्म इन दोनों फिल्मों से पीछे चल रही है. एक हफ्ते की कमाई के मामले में ‘छावा’ और ‘एनिमल’ दोनों ही ‘धुरंधर’ से बहुत आगे हैं. 

7 दिन में 200 करोड़ पार पहुंची ‘धुरंधर’

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ ने रिलीज के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ कारोबार किया है, जिससे मेकर्स काफी खुश भी हैं. इसकी के साथ एक हफ्ते का टोटल कलेक्शन अब ‘धुरंधर’ का 207.25 करोड़ हो गया है. फिल्म हफ्ते के बीच में भी अच्छी कमाई करती हुई नजर आ रही है. वहीं शनिवार और रविवार की कमाई से मेकर्स को बहुत उम्मीदे हैं. फिल्म इस हफ्ते के अंत तक 250 करोड़ पार आसानी से पहुंच सकती है. 

कमाई के मामले में छावा से पीछे ‘धुरंधर’

अब बात करें 2025 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म ‘छावा’ की तो इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन अच्छई कमाई की थी. रिलीज के 7वें दिन विकी कौशल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ का कारोबार किया था. अब देखा जाए तो ‘धुरंधर’ से सातवें दिन के मुकाबले ये आंकड़े थोड़े कम हैं, लेकिन ‘छावा’ का 7 दिन का टोटल कलेक्शन 219.25 करोड़ था. यानी ‘धुरंधर’ से करीब 12 करोड़ ज्यादा. 

एनिमल को छू भी नहीं पाए रणवीर सिंह

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के भी साल 2023 में खूब चर्चे हुए थे. इस फिल्म में बॉबी देओल के काम को खूब पसंद किया गया था. बॉबी और ‘धुरंधर’ के अक्षय खन्ना को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जोड़कर भी देखा जा रहा है. वहीं ‘एनिमल’ के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 24.23 करोड़ की कमाई की थी. वहीं एक हफ्ते के अंदर ‘एनिमल’ का टोटल कलेक्शन 337.58 करोड़ था. यानी एक हफ्ते में ‘एनिमल’  रणवीर की ‘धुरंधर’ से 100 से भी ज्यादा आगे पहुंच गई थी. 

Sweety Gaur

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST