Live TV
Search
Home > क्राइम > Gopalganj News: 22 अप्रैल को ननद-भाभी के साथ 3 दिन-रात तक बंद कमरे में क्या-क्या हुआ?

Gopalganj News: 22 अप्रैल को ननद-भाभी के साथ 3 दिन-रात तक बंद कमरे में क्या-क्या हुआ?

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले में ननद-भाभी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. करीब आधा दर्जन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 11:49:22 IST

Mobile Ads 1x1

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले में रात के अंधेरे में शादीशुदा महिला और उसकी ननद के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पूरा मामला 22 अप्रैल का है, लेकिन इसका खुलासा अब जाकर हुआ है. आरोप है कि करीब आधा दर्जन युवकों ने पहले तो ननद और भाभी को किडनैप किया. फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोप यह भी है कि ननद और भाभी को बंधक बनाकर 3 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. किसी तरह से दरिंदों के चंगुल से छूट दोनों पीड़िताओं ने घर वालों को जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

ननद और भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला जादोपुर थाना क्षेत्र का है. शिकायत के आधार पर SP विनय तिवारी के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने आरोपियों की पहचान पतहरा गांव के अजय कुमार यादव और नीतीश कुमार यादव के रूप में की. इसके बाद दोनों को जादोपुर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस मामले में कुल 6 नामजद आरोपी हैं. अब तक दो की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन जल्द ही बाकी अन्य 4 भी पुलिस गिरफ्त में आएंगे. 

रात में किया किडनैप

मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में 22 अप्रैल, 2026 की रात करीब 8 बजकर 30 मिनट के आसपास हुई. रात को शादीशुदा महिला और उसकी नाबालिग ननद कहीं जा रहे थे. उसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें अगवा कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. ननद के साथ तो नरमी दिखाई, लेकिन भाभी को 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान बार-बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला मौका पाकर उनकी गिरफ्त से भाग निकली और घर आकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई. इस पर शिकायत के बाद कार्रवाई की कड़ी में अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

MORE NEWS