<
Categories: बिहार

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के फ्लैट पर पहुंचा नकाबपोश, तेजप्रताप के करीबी पर साजिश का आरोप, शिकायत दर्ज

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने पटना के पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके फ्लैट पर एक नकाबपोश संदिग्ध व्यक्ति पहुंचा था. उनका कहना है कि तथाकथित नकाबपोश व्यक्ति तेज प्रताप यादव का करीबी है.

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आये दिन किसी न किसी वजह से विवाद में रहते हैं. हाल ही में उन पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने साजिश करने का आरोप लगाया है.

आकाश यादव ने पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि जब वो अपनी बहन अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का महाकाल मंदिर में अन्नप्राशन कराने के बाद घर लौटे तो एक नकाबपोश व्यक्ति उनके फ्लैट पर आया था. उन्होंने इसके पीछे तेज प्रताप की साज‍िश की आशंका जताई है.

दरवाजा खुलते ही दिखा नकाबपोश

आकाश द्वारा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त की दोपहर करीब 3:50 बजे उनके फ्लैट के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी. जब उन्होंने दरवाजा खोला तो कंधे पर बैग लिए एक नकाबपोश व्यक्ति सामने खड़ा था. आकाश को खतरा महसूस हुआ इस वजह से उन्होंने तत्काल दरवाजा बंद कर दिया और सोसायटी के गार्ड को सूचना दी. जैसे ही गार्ड ऊपर पहुंचा संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. गार्ड ने उससे नकाब हटाने और विजिटर रजिस्टर में नाम-पता दर्ज करने को कहा.

रजिस्टर में लिखी गलत जानकारी

दर्ज शिकायत के अनुसार, संदिग्ध ने रजिस्टर में ‘विश्वजीत’ नाम और एक मोबाइल नंबर दर्ज किया था. नंबर गलत होने का शक होने पर गार्ड ने उससे पूछताछ की. पुलिस में शिकायत करने की बात कहे जाने पर उसने दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज किया और वहां से चला गया.

सीसीटीवी देखकर लगाया करीबी होने का आरोप

आकाश यादव का दावा है कि बाद में सोसायटी का सीसीटीवी फुटेज देखने पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान विकास कुमार उर्फ पोता के रूप में हुई. आकाश ने आरोप लगाया कि विकास यादव, तेजप्रताप यादव का करीबी रिश्तेदार है. इसी आधार पर उन्होंने घटना के पीछे साजिश और हमले की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है. हालांकि सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति वही है या नहीं और वह वहां किस मकसद से पहुंचा था, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. पाटलिपुत्र थानेदार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है और तकनीकी जांच भी कराई जाएगी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST