<
Categories: मनोरंजन

32 की उम्र में रिटायर और 60 में वापसी, 14 सालों में कीं 900 फिल्म, फिर लाइमलाइट से दूर थी ये एक्ट्रेस

Santha Kumari as Disco Shanti: साउथ एक्ट्रेस संथा कुमारी उर्फ डिस्को शांति ने अपने 14 साल के करियर में लगभग 900 फिल्मों में काम किया है. एक समय जब लोग आइटम सॉन्ग का नाम भी नहीं जानते थे, तो वो आइटम सॉन्ग किया करता था.

Santha Kumari as Disco Shanti: साउथ एक्ट्रेस संथा कुमारी उर्फ डिस्को शांति ने अपने 14 साल के करियर में लगभग 900 फिल्मों में काम किया है. पुराने समय में जब आइटम नंबर्स जैसा कोई शब्द लोगों ने सुना नहीं था, तब डिस्को शांति साउथ इंडस्ट्री में फिल्मों में कैबरे और स्पेशल नंबर्स करते थे. इसके कारण वे पुराने समय में काफी चर्चा में रहती थीं. 1965 में मद्रास में जन्मी संथा कुमारी ने कम उम्र में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वे एक्टिंग में 1983 से 1997 तक उनका करियर एक्टिव रहीं.

पिता और बहन भी एक्टर

उन्होंने 1996 में शादी कर ली और फिर वे रिटायर हो गईं. केवल 14 सालों में उन्होंने लगभग 900 फिल्मों में काम किया. संथा कुमारी का स्टेज नाम डिस्को शांति काफी मशहूर है. वे एक एक्ट्रेस होने के साथ ही डांसर भी हैं. उन्हें साउथ इंडस्ट्री में परफॉर्मेंसस के लिए जाना जाता है. उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओडिया और हिंदी जैसी तमाम भाषाओं में काम किया है. उनके पिता तमिल एक्टर सी. एल. आनंदन थे. उनकी बहन ललिता कुमारी भी एक्ट्रेस हैं. 

बनाया फाउंडेशन और गोद लिए गांव

1996 में डिस्को शांति ने तेलुगु एक्टर श्रीहरी से शादी की. इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट ले लिया. दोनों के एक बेटा और एक बेटी थी. चार महीने की उम्र में उनकी बेटी अक्षरा की मृत्यु हो गई थी. बेटी की याद में कपल ने ‘अक्षरा फाउंडेशन’ की स्थापना की. ये फाउंडेशन हर बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करता है. इसके अलावा उन्होंने 4 गावों को भी गोद लिया है.

2013 में पति की मौत

श्रीहरी लिवर से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे. 2013 में शूटिंग के दौरान उनकी मौत हो गई थी. कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान सेट पर उन्हें पहले चक्कर आए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. कहा जा रहा है कि 1996 में एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूर होने वाली संथा कुमारी जल्द स्क्रीन पर वापस लौट सकती हैं. हालांकि अब तक उनकी तरफ से इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि वे फिल्मों में वापसी करेंगी या नहीं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST