<
Categories: बिहार

Muzaffarpur: स्वास्थ्य मंत्री निशांत के स्वागत में पहुंचे थे JDU नेता, लग गया 7 लाख का चूना, किसी ने उड़ा दी सोने की चेन

JDU Leader Gold Chain Theft: बिहार के मुजफ्फरपुर में JDU नेता राजेश मंडल स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम में गए थे, जहां किसी ने उनके गले से सोने की चेन चुरा ली. राजेश मंडल ने तुर्की थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

Muzaffarpur JDU Leader Gold Chain Theft: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है.  JDU नेता राजेश मंडल निशांत कुमार के स्वागत के लिए अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे. 

इसी भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने राजेश मंडल के गले से सोने की चेन गायब कर दी. जानकारी के अनुसार चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक की है.

निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम में चोरी

खबरों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर उनके लिए स्वागत कार्यक्रम रखा गया था. स्वास्थ्य मंत्री का काफिला जैसे ही सकरी चौक पहुंचा, बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए. कार्यकर्ताओं में मंत्री को माला पहनाने और बुके देने की होड़ लग गई. इसी दौरान कुढ़नी प्रखंड के लदौरा निवासी JDU नेता राजेश मंडल भी मंत्री को माला पहनाने के लिए आगे बढ़े. वह भीड़ के बीच से निकलकर मंत्री के पास पहुंचे. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को माला पहनाई. इसी दौरान उनके गले में पहनी सोने की चेन गायब हो गई.

भीड़ कम होने पर चेन गायब होने का पता चला

राजेश मंडल का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री को माला पहनाने के दौरान काफी भीड़ थी और लोगों में धक्का-मुक्की हो रही थी, इसलिए उस समय उन्हें चेन गायब होने का पता नहीं चला. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब भीड़ कम हुई, तो उन्हें अपना गला खाली लगा. गले से सोने की चेन गायब थी. चेन गायब होने की जानकारी मिलते ही राजेश मंडल परेशान हो गए और तुरंत आसपास मौजूद नेताओं और पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मामले की सूचना तुर्की थाना पुलिस को दी गई. राजेश मंडल ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया है. उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

निशांत कुमार ने अपने मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान SKMCH और होमी भाभा कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस बीच उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. मंत्री ने कैंसर अस्पताल में 12 बेड वाले नए ICU का उद्घाटन भी किया. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया. निशांत कुमार ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम किया जाएगा. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST