<

IND W vs PAK W: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें मैच की तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग 11

IND W vs PAK W Asia Cup 2026: महिला एशिया कप मुकाबले में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. जानिए भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख, समय, वेन्यू, लाइव स्ट्रीमिंग, संभावित प्लेइंग-11 और दोनों टीमों के आंकड़ों से जुड़ी पूरी जानकारी.

IND W vs PAK W Asia Cup 2026: दुबई में महिला एशिया कप का रोमांच जारी है. भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपने शुरुआती दोनों ग्रुप मैचों में बड़ी जीत दर्ज की है. 4 अंकों के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. बेहतर नेट रन रेट की वजह से टीम इंडिया ग्रुप ए की अंक तालिका में भी शीर्ष पर है.

अब भारतीय टीम का सामना अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो और रोमांच न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. इस मुकाबले पर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहेंगी. जहां भारतीय टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं पाकिस्तान की नजर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल करके सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने पर होगी.

ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा थाईलैंड और हांगकांग की टीमें शामिल हैं. आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म को देखें तो भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच यह मुकाबला 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 4 पर किया जाएगा. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी.

दुबई की पिच पर भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम के दोनों शुरुआती मुकाबलों में स्पिनरों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम की गेंदबाजी अहम भूमिका निभा सकती है.

पहले मैच में थाईलैंड को 94 रन से हराया

भारतीय टीम ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ की थी. इस मुकाबले में भारत ने 94 रन से बड़ी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए शेफाली वर्मा ने शानदार पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 64 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान शेफाली ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए.

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने थाईलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा. पूरी टीम महज 65 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 7 गेंदों में 3 विकेट हासिल किए और एक भी रन नहीं दिया.

हांगकांग के खिलाफ भी भारत की बड़ी जीत

दूसरे ग्रुप मैच में भारत का सामना हांगकांग से हुआ. इस मैच में भी भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम सिर्फ 56 रन पर सिमट गई.

एक बार फिर दीप्ति शर्मा भारतीय गेंदबाजी की सबसे बड़ी स्टार रहीं. उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लेकर हांगकांग की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई.

स्मृति मंधाना ने जड़ा शानदार शतक

हांगकांग के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी चर्चा स्मृति मंधाना की पारी रही. मंधाना ने 64 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए.

इस शतकीय पारी के साथ मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं और उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.

इसके अलावा मंधाना के नाम अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कुल 18 शतक हो गए हैं. इसके साथ ही वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं.

भारत-पाकिस्तान के बीच क्या कहते हैं आंकड़े?

महिला क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तक 17 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इनमें भारतीय टीम ने 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है. पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को 7 अक्टूबर 2022 को हराया था. इसके बाद से भारत ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा है.

मौजूदा टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है. बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा समेत भारतीय स्पिनरों ने अब तक विपक्षी टीमों को परेशान किया है.

ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है. हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच में आंकड़ों से ज्यादा दबाव और उस दिन का प्रदर्शन मायने रखता है. इसलिए पाकिस्तान को हल्के में लेना टीम इंडिया के लिए बड़ी गलती हो सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा/रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावल जुलफिकर, गुल फिरोजा, आयशा जाफर, सदाफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एयमान फातिमा, उम-ए-हानी, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

कानपुर में महिला बॉक्सर मंतशा की संदिग्ध मौत, हाईवे किनारे मिला शव, दिवाली की खरीदारी के लिए निकली थी घर से

Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…

Last Updated: November 7, 2026 19:52:33 IST

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST