बिहार: रोहतास के मठिया गांव में तिलक समारोह के बाद हुई पांच संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. डॉक्टर के खुलासे, पिता के बयान और विभागीय जांच के बीच शराब, कुत्ता काटने या जहरीले पेय की आशंका से रहस्य गहराता जा रहा है.
रोहतास
बिहार: रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत मठिया गांव में बीते 14 फरवरी की रात तिलक समारोह के बाद हुई पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. मृतक का इलाज करने वाले निजी क्लीनिक के चिकित्सक और पीड़ित पिता के अलग-अलग दावों से पूरे मामले में बवाल मच गया है और कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
मामले में मृतक लल्लू सिंह के पिता राम पूजन सिंह ने शराब से मौत की बात को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि कुत्ते के काटने से कोई कैसे मर सकता है. मेरा बेटा अक्सर शराब पीता था और तिलक वाले दिन भी उसने शराब पी होगी इसी कारण उसकी मौत हुई.
इधर बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक के चिकित्सक ने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए बताया कि मठिया गांव से एक व्यक्ति को सुबह करीब 3 बजे उनके अस्पताल लाया गया था. परिजनों ने डॉक्टर को कुत्ता काटने की जानकारी दी थी. चिकित्सक का दावा है कि मरीज की हालत देखकर स्पष्ट था कि यह कुत्ते के काटने का मामला नहीं है. इसलिए उसे तत्काल रेफर कर दिया गया.
चिकित्सक ने यह भी कहा कि यदि समय रहते सही जानकारी दी जाती तो संभवतः बेहतर इलाज हो सकता था. साथ ही उन्होंने आशंका जताते हुए अपील की है कि जिस किसी ने भी संदिग्ध शराब का सेवन किया है. वह तुरंत डॉक्टर की निगरानी में जांच कराए क्योंकि ऐसे मामलों में किडनी और लीवर फेल होने का खतरा रहता है और जान भी जा सकती है.
वहीं उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त तारिक महमूद ने शराब से मौत की बात को खारिज करते हुए कहा कि परिजनों ने शराब पीने की बात को अफवाह बताया है. घटनास्थल से भी शराब से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं. जहरीले पेय पदार्थ की आशंका पर जांच की गई. लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.
गौरतलब है कि 14 फरवरी की रात मठिया गांव में राम पूजन सिंह के पुत्र का तिलक समारोह था. समारोह के बाद 16 फरवरी को लल्लू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसी दौरान उनके रिश्तेदार अभिजीत सिंह, गरहथा निवासी राहुल कुमार तथा दो बावर्चियों की भी मौत की खबर सामने आई. जिसके बाद जहरीली शराब की चर्चा तेज हो गई. अब डॉक्टर के दावे पिता के बयान और विभाग की जांच तीनों के बीच सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली…
Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…
Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…
Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…
Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…
Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…