Samrat Choudary Bihar New CM: बिहार को अब नया सीएम मिलने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से सम्राट चौधरी नए सीएम होंगे.
Samrat Choudhary : बिहार के सम्राट बनेंगे 'चौधरी'
Samrat Choudary Bihar New CM : बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. सम्राट चौधरी बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को बिहार के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार में जनता दल यूनाइटेड के कोटे से विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. कुल मिलाकर पहले जहां भाजपा के कोटे से दो डिप्टी सीएम बने थे, वहीं अब जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. यहां पर पता दें कि विजेंद्र यादव और विजय चौधरी दोनों ही नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं. विजेंद्र यादव तो लगातार नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में रहे. सम्राट चौधरी ही बिहार के नए सीएम होंगे, लेकिन भाजपा की ओर से इसका एलान अब तक नहीं हुआ है. वहीं, पिछले दिनों से ही सम्राट चौधरी के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस दौरान वह कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के नए सीएम बनाए जाएंगे.
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर आधिकारिक मुहर लगाई जाएगी. इस अहम बैठक में पार्टी के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे. इस अहम बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महासचिव बीएल संतोष समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, इन पर ही सीएम चुनने का दायित्व होगा.
नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शामिल नहीं होंगे. पहले कहा जा रहा था कि वह डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे.
बताया जा रहा है कि नई सरकार के गठन का फॉर्मूला भी तैयार है. इसके मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यू से 15-15 मंत्री बनाए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल, 2026 को सम्राट चौधरी का बतौर सीएम शपथ ग्रहण तय माना जा रहा है. नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 24 मंत्री होंगे. बीजेपी कोटे से सीएम सहित 11 मंत्री होंगे, जबकि जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है.
वर्ष 1990 में सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. वह पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र हैं. शकुनी चौधरी राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहे. पिता-पुत्र दोनों अलग-अलग पार्टियों में है.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…