<
Categories: बिहार

Khesari Lal का Pawan Singh पर हमला! ‘कितना गिरोगे? भाभी का इतना बड़ा…’, कर दी ये अपील

Khesari Lal Yadav Support Jyoti Singh: खेसारी लाल यादव ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें ज्योति सिंह का साथ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर ज्योति जी को टिकट मिलता है, तो हम उनका साथ देंगे.

Pawan Singh And Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है. उनके खिलाफ केस इसलिए दर्ज किया गया है क्योंकि उनकी पत्नी ज्योति सिंह लखनऊ स्थित उनके घर उनसे मिलने गई थीं. उनके आते ही पुलिस आ गई. ज्योति कैमरे पर लाइव आईं और पवन सिंह के दुर्व्यवहार के बारे में बताते हुए फूट-फूट कर रो पड़ी. पवन सिंह के फैन्स इस समय उनका विरोध कर रहे है और भारी संख्या में लोग ज्योति को सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं अब खेसारी लाल यादव भी भाभी के सपोर्ट में उतरे हैं.

Khesari Lal Yadav Support Jyoti Singh: खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि “मेरे परिवार में कोई बहन नहीं है, लेकिन मैं एक बेटी का पिता हूं, और महसूस कर सकता हूं कि अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा कुछ हुआ तो मैं क्या करूंगा. ज्योति भाभी को उन्हें माफ़ कर देना चाहिए. जिंदगी में हर किसी से गलतियां होती है और अगर उन्होंने कोई गंभीर अपराध किया है, तो कृपया मीडिया को सच्चाई बताएं. मैं पवन सिंह से प्यार करता हूं.लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता हूं”

“मैं उनकी गलतियों को नहीं छिपा सकता, भाई।”

खेसारी ने कहा कि “देखो भाभी की गलती इतनी बड़ी नहीं है. उस औरत ने इतना बड़ा गुनाह तो किया ही नहीं होगा. अगर इतने लोगों को माफ़ कर सकते हो, तो उस औरत को भी माफ कर दो यार. हम तो माफ करना चाहते है. पर मैं उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता भाई. मैं उनका चाटुकार नहीं हूं, और न ही चापलूसी करता हूं. पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते कि मैं जाकर कह सकूं. भाई, तुम बहुत अच्छा नहीं कर रहे हो. ये ठीक नहीं है, ये गलत है. जो औरतों की इज्जत नहीं करता. वो ज़िंदगी में दुनिया कैसे चला सकता है?”

‘पवन सिंह के लिए दुनिया के सामने आंचल फैला रही है’

उन्होंने आगे कहा कि, “औरत समाज का सबसे बड़ा आईना होती हैं भाई. आज वो औरत अपने पति के लिए दुनिया के सामने आंचल फैला रही है. जिंदगी में इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है. इस दुनिया में बहुत कमाओगे. इस कमाई का क्या मतलब है यार?”

क्या पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे हैं आप? अपनाएं ये 6 जादुई टिप्स हो जाएंगे एकदम फिट

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST

‘मुझे चुनाव आयोग पर पूरा…’, कूच बिहार में मोदी की ममता के खिलाफ हुंकार, महिला आरक्षण पर बड़ा एलान

PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…

Last Updated: April 5, 2026 18:10:26 IST

इनसाइड स्टोरी: क्या कमजोर पड़ रहा है लॉरेंस बिश्नोई का गैंग? गोल्डी की बगावत और अनमोल की गिरफ्तारी ने तोड़ी कमर!

Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…

Last Updated: April 5, 2026 17:48:42 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Tata Safari? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह…

Last Updated: April 5, 2026 17:39:15 IST