बिहार सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को चुनाव से पहले राज्य के पुलिस को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने पुलिस बल में दक्षता और मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से 51 पुलिस इंस्पेक्टरों का प्रमोशन कर DSP बना दिया है.
CM Nitish
Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अहम फैसला लेते हुए 51 पुलिस इंस्पेक्टरों को प्रोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त कर दिया है. गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये पदोन्नतियां बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की अनुशंसा पर आधारित है. हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
मंगलवार को गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर 51 निरीक्षकों के नाम जारी किया. जिन्हें अब DSP के रूप में ज़िम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. इनमें से कई निरीक्षक वर्षों से पदोन्नति का इंतज़ार कर रहे थे. पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों का वेतन लेवल 10 से बढ़ाकर लेवल 11 कर दिया जायेगा. जिससे उनकी सेवा शर्तें और ज़िम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. विभाग ने स्पष्ट किया कि ये कदम पुलिस बल में दक्षता और मनोबल बढ़ाने के लिए उठाया गया है.
पदोन्नत होने वालों में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा जैसे जिलों के निरीक्षक शामिल है. हालांकि पूरी सूची गृह विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. लेकिन प्रमुख नामों में राजकुमार साह, अजय कुमार सिंह, रानी कुमारी और अन्य शामिल हैं। ये पदोन्नतियां बिहार पुलिस के इतिहास में एक साथ हुई सबसे बड़ी पदोन्नतियों में से एक मानी जा रही है.
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की उम्मीद है. हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि चुनाव आयोग की एक टीम दशहरा के बाद बिहार का दौरा कर सकती है. जहां वे चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी और उसके बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है.
PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…
Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…
PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…
Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…
Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…
Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…