<
Categories: बिहार

बाइक रोकी, कुछ देर की बात… फिर भर दी लड़की की मांग, रोहतास में सरेआम बीच सड़क पर लड़के ने किया ‘सिंदूर कांड’

रोहतास सिंदूर घटना: रोहतास से काफी हैरतअंगैज घटना सामने आई है, जहां एक लड़के ने बीच सड़क पर लड़की की मांग में सरेआम सिंदूर भर दिया. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरा मामला.

Bihar Rohtas Sindoor Incident: बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना इलाके में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, जहां एक युवक ने सरेआम सड़क पर एक युवती की मांग में सिंदूर लगा दिया. यह घटना सोमवार की है. यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह घटना न्यू एरिया मोहल्ले में हुई. CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक पर आ रही है. वे बाइक सड़क पर खड़ी करते हैं और थोड़ी देर बातें करते हैं. इसी बीच, लड़का लड़की की मांग में सिंदूर लगा देता है. यह पूरी घटना सड़क पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. सिंदूर लगाने के बाद लड़की बाइक पर बैठ जाती है और दोनों बिना किसी हंगामे के वहां से निकल जाते हैं.
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ लोग इसे लड़के और लड़की के बीच का निजी मामला बता रहे हैं, तो कुछ लोग पब्लिक जगह पर ऐसी घटना पर सवाल उठा रहे हैं.

पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस ऑफिसर वंदना मिश्रा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि पहली नजर में, यह दो लोगों के बीच का निजी मामला लगता है. अगर किसी भी पार्टी की तरफ से कोई अर्जी दी जाती है, तो पुलिस मामले की जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई करेगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? जानें पहले से लेकर सातवें पे कमीशन तक क्या रही मिनिमम और मैक्सिमम सैलरी

8th Pay Commission को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्सुकता बढ़ गई…

Last Updated: March 10, 2026 18:50:38 IST

आधी कीमत में मिलती हैं दवाइयां! क्या है प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और कितनी भरोसेमंद हैं इसकी मेडिसिन? जानिए सबकुछ

PM Jan Aushadhi Kendra: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सस्ती दवाओं के लिए जाना जाता है.…

Last Updated: March 10, 2026 18:45:49 IST

Shani Asta 2026: मीन में अस्त होंगे शनि, 40 दिन तक ‘बरसेगा कहर’, इन 4 राशि वाले फूंक-फूंककर रखें कदम

Shani Asta 2026: शनि ग्रह जल्द ही मीन राशि में अस्त होने वाले हैं, ऐसे…

Last Updated: March 10, 2026 18:44:00 IST

Arun Tupe: इंस्टाग्राम पर रील की पोस्ट, कुछ घंटों बाद घर में मिले मृत… क्या है अरुण तुपे के मौत का कारण?

अरुण तुपे निधन: अरुण तुपे का मंगलवार 10 मार्च को निधन हो गया. उनकी अचानक…

Last Updated: March 10, 2026 18:41:09 IST

द वर्जिन रिवर 7 का शेड्यूल जारी, देखें कब और कहां होगी स्ट्रीम और कैसी होगी कहानी?

मेकर्स ने द वर्जिन रिवर 7 का शेड्यूल जारी कर दिया है. मेकर्स ने बताया…

Last Updated: March 10, 2026 18:29:04 IST