<
Categories: बिहार

Seat Samikaran: परसा सीट पर 53 सालों तक इस परिवार का रहा है दबदबा, क्या इस बार बदलेगी सत्ता?

73 वर्षों में 18 बार चुनाव हुए है. 53 सालों तक परसा की सीट पर हुआ एक ही परिवार का राजतिलक: शुरुआत  1951 में दरोगा प्रसाद राय ने की.

Parsa election: बिहार के सारण जिले के अंतर्गत आने वाली परसा विधानसभा सीट की राजनीती की अपनी एक विशेष पहचान है बिहार की जनसंख्या तथा सामाजिक सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती है इसमें ज्यादातर क्षेत्र ग्रामीण हैंजिसमें कृषि प्रमुख रोजगार का स्रोत है

चुनाव और स्थापना

परसा विधानसभा सीट की स्थापना 1951 में हुई थी. यहां  73 वर्षों में 18 बार चुनाव हुए है यह सीट अब मतदान संख्या 121 के अंतर्गत है. सीट में कई ग्राम पंचायतें और विकास खंड शामिल हैं, जिनमें दरियापुर ब्लॉक और परसा सीडी ब्लॉक के कुछ हिस्से आते हैं. 1951 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के दारोगा प्रसाद राय ने जीत हासिल की थी और इन्होने ही इस सीट की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत थी. आपको बता दे की राय परिवार से केवल दो ही नेता अब तक परसा से विधायक बने हैं 1977 में कांग्रेस विरोधी लहर में रामानंद प्रसाद यादव और वर्तमान विधायक छोटे लाल राय पार्टी राजद से हैं, जो अब तक तीन बार यह सीट जीत चुके हैं.  समय-समय पर यहां की जनता ने विभिन्न पार्टियों को मौका दिया है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में बदलाव और प्रगति दोनों देखे गए हैं.  लेकिन विकास अब भी पारसा से कोसों दूर है. आज भी लोग बस या ट्रेन पकड़ने के लिए 5 से 10 किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर हैं. 

जाति और अन्य बातें

पारसा में सबसे अधिक यादव (अहीर) समुदाय के लोग हैं इनकी जनसंख्या कुल आबादी की लगभग 27% है. जिस कारण यहां यादव समुदाय का दबदबा रहा है,  यही कारण है कि पार्टी चाहे कोई भी हो, यहां से आज तक कोई गैर-यादव उम्मीदवार नहीं जीत पाया है. 

पारिवारिक जीत

बात करते है दरोगा प्रसाद राय की जिन्होंने यहां से सात बार जीत हासिल की, एक समय में बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे. उनके निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती देवी 1981 के उपचुनाव में विधायक बनीं और फिर उनके बेटे चंद्रिका राय ने कमान संभाली. चंद्रिका राय ने छह बार जीत हासिल की, जिनमें पांच बार लगातार विधायक रहे. और वह बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. चन्द्रिका राय ने अगर राष्ट्रीय जनता दल (RJD)  की पार्टी नहीं छोड़ी होती तो शायद वो आज भी विधायक होते 2018 में तेज प्रताप यादव ने चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से विवाह किया

पार्टीवार नतीजे देखें तो कांग्रेस ने 9 बार, RJD ने 4 बार, JD(U) ने 2 बार और जनता पार्टी व एक निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक बार जीत दर्ज की है.

परसा विधानसभा सीट के चुनावी विजेता

परसा विधानसभा सीट पर अब तक कई चुनाव हो चुके हैं: नीचे 1951 से लेकर 2020 तक के चुनाव परिणामों की सूची दी गई है:

वर्ष       विजेता उम्मीदवार       पार्टी        
2020    छोटेलाल राय             RJD    
2015    चंद्रिका राय               RJD    
2010    छोटेलाल राय             JD(U)    
2005    छोटेलाल राय             JD(U)    
2000    चंद्रिका राय               RJD    
1995    चंद्रिका राय                Janata Dal    
1990    चंद्रिका राय                Independent
1985    चंद्रिका राय                Congress    
1981    पार्वती देवी                 Congress
1980    दरोगा प्रसाद राय         Congress    
1977    रमनंद प्रसाद यादव      Janata Party    
1972    दरोगा प्रसाद राय        Congress    
1967    दरोगा प्रसाद राय        Congress    
1957    दरोगा प्रसाद राय        Congress    
1952    दरोगा प्रसाद राय        Congress    

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी…

Last Updated: March 17, 2026 00:03:44 IST

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST