Sitamarhi Hospital Viral Video: सोशल मीडिया पर सीतामढ़ी के अस्पताल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मरीज दर्द से कराहता नजर आ रहा है. वहीं उसकी मां अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं.
बिहार में मेडिकल फैसिलिटी पर उठे सवाल
Sitamarhi Hospital Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने बिहार की सैटेलाइट सिटी सीतामढ़ी की पोल खोल कर रख दी है. दावा किया जा रहा है कि यहां पर एक व्यक्ति के पैर में काफी चोट थी, जिसके कारण वो उठकर नहीं चल पा रहा था. मरीज को अस्पताल से रेफर किया गया था. रेफर किए गए मरीज को एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा. इसके बावजूद एंबुलेंस नहीं मिला, तो उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस बुलाना पड़ा. इसी बात से मरीज का मां काफी परेशान थीं और शासन व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रही थीं.
वायरल हो रही वीडियो में एक महिला अस्पताल परिसर में अपने घायल बेटे को व्हीलचेयर पर ले जा रही हैं. वे एंबुलेंस न मिलने और सही तरीके से सुविधाएं न मिल पाने के कारण नाराज और दुखी हैं. वे सरकारी व्यवस्था और नेताओं के खिलाफ अपनी बात कह रही हैं.
महिला ने अस्पताल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चिल्लाकर पूछा कि इतना बड़ा अस्पताल किस लिए बनाया गया है. यहां अस्पताल बनाकर झूठ-मूठ का नाम बनाया है. यहां पर कोई सुनने वाला नहीं हैं. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वोट मांगने के समय तो सब आते हैं और बातें करते हैं लेकिन जब गरीब मुसीबत में होता है, तो सब गायब हो जाते हैं.
सैटेलाइट सिटी सीतामढ़ी का हाल देखिए सदर अस्पताल का मरीज तड़प रहा है, व्हीलचेयर पर लेकिन एम्बुलेंस का कोई पता नहीं है।
एक मां चिल्ला रही आपने बेटे को बचाने के लिए लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
लोग बोल रहे है ,अस्पताल की स्थिति सुधर रही है। इस मरीज को रेफर किया गया लेकिन… pic.twitter.com/HiDtvkaEDy
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) September 14, 2026
उन्होंने आगे कहा कि जब चुनाव का टाइम आता है, तो ये लोग वोट मांगने के लिए आ जाते हैं. तब ये लोग मदद और पहचान दिखाते हैं. इसके बाद में गरीबों को समय पर कोई सहायता नहीं मिलती. महिला ने इन लोगों को झाड़ू से मारने तक की बात कह दी. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल केवल नाम का है, यहां गरीबों और मरीजों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है.
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…