<

Viral Video: ‘मोहसिन नकवी जिंदाबाद, भारत ट्रॉफी का…’, सरेआम बेइज्जती के बाद भी पाकिस्तानी फैंस का वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

Pakistani Fans Viral Video: महिला टी20 एशिया कप 2026 में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी, लेकिन जीत के बाद स्टेज पर एक बड़ा हंगामा हो गया. ACC चीफ मोहसिन नकवी को सरेआम शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. इसके बाद पाकिस्तानी फैंस ने जो रिएक्शन दिया, उसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी! आखिर फैंस ने ऐसा क्या कह दिया? जानने के लिए पढ़ें...

13 सितंबर को दुबई में वही नजारा देखने को मिला, जो 2025 के पुरुष एशिया कप के दौरान हुआ था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार टी20 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. लेकिन जीत के बाद टीम इंडिया ने विजेता ट्रॉफी स्वीकार नहीं की.

क्या है विवाद की मुख्य वजह?

इस विवाद के केंद्र में एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. नकवी खुद अपने हाथों से भारतीय टीम को ट्रॉफी देना चाहते थे. हालांकि, भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद नकवी बिना ट्रॉफी सौंपे ही स्टेडियम से चले गए. स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों ने इस दौरान “ट्रॉफी चोर” के नारे भी लगाए.

इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ पाकिस्तानी प्रशंसक नकवी की तारीफ करते नजर आए.

तेजस नाम के यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘एक पाकिस्तानी फ़ैन ने मोहसिन नक़वी से कहा – “बहुत बढ़िया काम किया, सर. हम आपसे खुश हैं. वे (भारत) ट्रॉफ़ी के हक़दार नहीं हैं.’

‘असल में तो भारत ने ट्रॉफ़ी जीती, लेकिन पाकिस्तानी फ़ैन्स मोहसिन नक़वी की तारीफ़ कर रहे हैं कि उन्होंने ट्रॉफ़ी ‘हथिया’ ली.’

यूजर ने पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए कहा कि ‘यही वजह है कि हैप्पीनेस इंडेक्स में पाकिस्तान भारत से आगे है.’

बीसीसीआई का रुख

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले पर रुख साफ करते हुए कहा कि हमारी नीति पहले से तय है. हम सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत टूर्नामेंट में सभी टीमों के खिलाफ खेलते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम हर स्थिति में समझौता करेंगे. भारतीय बोर्ड ने पहले ही एसीसी को स्पष्ट कर दिया था कि वे नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे.

मुख्य कोच का बयान

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि भारतीय टीम आधिकारिक तौर पर चैंपियन बन चुकी है. मैदान पर हमारा प्रदर्शन ही हमारी असली पहचान है, इसलिए मंच पर ट्रॉफी मिले या न मिले, इससे टीम की जीत और उसकी उपलब्धि पर कोई फर्क नहीं पड़ता.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST