Siwan News: मामला सीवान जिले के पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर को लोगों ने सबक सिखाया है. सीवान के एक टीचर को अर्धनग्न किया गया और फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे सरेआम घुमाया गया.
सीवान न्यूज
Siwan News: मामला बिहार के सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर को लोगों ने सबक सिखाया है. सीवान के एक टीचर को अर्धनग्न किया गया और फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे सरेआम घुमाया गया. लोगों ने सरकारी विद्यालय के शिक्षक पर आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. टीचर वीरेंद्र साह पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाए.
छेड़खानी के आरोप में गांव के लोगों में इस तरह गुस्सा फूटा कि उसकी जोरदार धुनाई कर दी. साथ ही टीचर को पूरे इलाके में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया गया. लोगों में इस तरह के मामले को लेकर गुस्सा बना हुआ है.
बता दें कि स्थानीय लोगों ने शिक्षक पर तीसरी क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है. लोगों ने बताया कि टीचर ने अपनी निजी कोचिंग में पढ़ने वाली बच्ची का हाथ पकड़कर उसे बिस्तर पर जबरदस्ती ले जाने का प्रयास किया. बच्ची ने घर लौटकर माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी. इससे परिजनों में टीचर को लेकर गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित परिजनों ने आसपास के लोगों और स्थानीय मुखिया को इसकी सूचना दी.
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शिक्षक को पकड़कर उसका बाल मुंडवा दिए. साथ ही मुंह पर कालिख पोती गई और आरोपी के गले में जूते की माला पहनाकर उसे गांव और सड़क पर घुमाया. जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को किसी तरह शांत कराया. इसके बाद आरोपी शिक्षक को बसंतपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस मसले पर टीचर और पीड़ित पक्ष दोनों की ओर से बयान दर्ज किए गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. टीचर को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है. यह घटना शिक्षा व्यवस्था और गुरु-शिष्य के संबंध पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.
पुलिस इस मामले पर कई लोगों से पूछताछ कर रही है. सीवान में इस तरह की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पेरेंट्स के मन में अपने बच्चों को कोचिंग भेजने पर डर भी सताने लगता है. फिलहाल, मामले पर पुलिस ने सभी को शांत रहने की सलाह दी है और कानून को अपना काम करने के लिए कहा. फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…