<

म्यूजिक के साथ इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड करने में हो रही है कठिनाई? आसान स्टेप्स में समझें पूरा प्रोसेस, तुरंत सेव होगी रील

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन तरीकों को आजमाकर आप म्यूजिक के साथ अपनी इंस्टाग्राम रील डाउनलोड कर सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में.

tips to download instagram reels: सोशल मीडिया के जमाने में वीडियो और रीलें बनाने का खासा ट्रेंड है. देखा जाए तो आज के डिजिटल दौर में केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि, रील बनाना काफी कुछ सिखाता भी है. आपकी एडिटिंग और वीडियो की क्वालिटी में जितना ज्यादा दम रहेगा उतने ही आपकी रील वायरल होने के चांस रहते हैं. लेकिन, कुछ लोग इंस्टाग्राम की रील (How to Viral Reels on Instagram) को म्यूजिक के साथ डाउनलोड करते हैं और कई बार उनसे म्यूजिक डाउनलोड नहीं होता है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो इस लेख को जरूर पढ़ें.

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन तरीकों को आजमाकर आप म्यूजिक के साथ अपनी इंस्टाग्राम रील डाउनलोड कर सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में.  

इंस्टाग्राम से म्यूजिक के साथ कैसे डाउनलोड करें रील?

इंस्टाग्राम से म्यूजिक के साथ रील डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले स्टोरी फीचर पर जाना चाहिए. 
अब आपको जो भी रील डाउनलोड करनी है उसे अपनी स्टोरी में ऐड है और स्टोरी शेयर करते समय दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करना है. 
इसके बाद आपको स्टोरी या रील को Save करने का ऑप्शन मिलेगा. इसपर क्लिक करते ही म्यिजिक के साथ रील आपकी गैलरी में सेव हो जाएगी. 
इन स्टेप्स को फॉलो करने के साथ ही आपकी रील म्यूजिक के साथ सेव हो जाएगी.  

इस तरह भी कर सकते हैं डाउनलोड

अगर आप मोबाइल से रील डाउनलोड नहीं करके कंप्यूटर या लैपटॉप से करना चाहते हैं तो इसके लिए जिस वीडियो के म्यूजिक को डाउनलोड करना चाहते हैं उसपर जाएं और वीडियो पोस्ट के ऊपर लेफ्ट में बने तीनों बिंदु पर क्लिक करें. अब आपको कॉपी लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करना है. अब आपको उस पोस्ट को नए विंडो में खोलना है. आप चाहें तो फ्री वेबसाइट 4ins (https://4ins.top/) पर जाकर भी रील को डाउनलोड कर सकते हैं. वैसे मोबाइल से रील को डाउनलोड करना ज्यादा आसान तरीका हो सकता है. 

थर्ड पार्टी ऐप्स से भी कर सकते हैं डाउनलोड

अगर आप म्यूजिक के साथ रील को डाउनलोड करना चाहते हैं तो ऐसे में थर्ड पार्टी ऐप्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप एंडरॉइड स्मार्टफोन यूजर हैं तो ऐसे में InstaSaver और Instagram Video Downloader का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों ही ऐप्स में आप अच्छे तरीके से रील डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, अगर आप आईफोन यूजर हैं तो ऐसे में Instdown का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST