<

Siwan Viral Video: दीवार पर टांगी पुलिस की वर्दी और फिर… सिवान में एसआई और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी का एक्शन

Siwan Viral Video Police: सोशल मीडिया पर सिवान का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कमरे का दृश्य दिखाई दे रहा है, जहां दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई है और दोनों आपसी सहमति से निजी क्षणों में नजर आ रहे हैं. इस मामले में अब एक्शन हुआ है.

Siwan Viral Video SI: बिहार के सीवान में पुलिस महकमे से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो रघुनाथपुर थाना में पूर्व में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर और डायल 112 की एक महिला सिपाही से जुड़ा बताया जा रहा है. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पुराना है, क्योंकि संबंधित अधिकारी वर्तमान में पचरुखी थाना में तैनात हैं. वहीं महिला सिपाही पुलिस लाइन में पदस्थापित है.

वीडियो में एक कमरे का दृश्य दिखाई दे रहा है, जहां दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई है और दोनों आपसी सहमति से निजी क्षणों में नजर आ रहे हैं. इसी दौरान किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा वेंटिलेटर के जरिए वीडियो बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है. वीडियो में यह भी प्रतीत होता है कि महिला सिपाही को किसी गतिविधि का आभास होता है और वीडियो बना रहा व्यक्ति भागने लगता है.

दोनों पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित

हालांकि, लंबे समय बाद यह वीडियो अचानक सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. साथ ही, मामले की जांच के आदेश दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है.

जैसे ही यह मामला पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा तक पहुंचा, उन्होंने बिना देर किए कड़ा कदम उठाया और दोनों संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

Siwan Video

वीडियो कब और कैसे बना इसकी भी हो रही जांच

सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो कब और कैसे बना और इसके पीछे की सच्चाई क्या है.

एसपी का सख्त संदेश है कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है. इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप का माहौल है.

(सिवान से अमित कुमार की रिपोर्ट)

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST

Airbnb में रुका, फिर अचानक बालकनी से लगा दी छलांग; कर्ज से परेशान युवक सुपरनोवा टावर से कूदा, मौत

Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…

Last Updated: October 3, 2026 15:28:16 IST

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST