Cancer Patient Demand Euthanasia: अपने परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक करोड़पति बुजुर्ग ने इच्छा मृत्यु की मांग की है. बुजुर्ग पहले से ही कैंसर रोग से पीडित है. अपनी इच्छा मृत्यु की मांग लेकर वो कानपुर कोहना थाना क्षेत्र पहुंचा, जहां उसने इच्छा मृत्यु मांगने का कारण बताया और परिवार वालों के कड़वे राज़ भी खोले.
Cancer Patient Demand Euthanasia: कहते हैं कि इंसान पूरी जिंदगी हाड़-तोड़ मेहनत सिर्फ इसलिए करता है कि बुढ़ापे में उसकी औलाद उसका सहारा बनेगी और उसका परिवार एक छांव की तरह उसके साथ रहेगा. लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खून के रिश्तों पर से भरोसा ही उठा दिया है. कानपुर के एक बुजुर्ग ने पुलिस वालों के आगे हाथ फैलाके इच्छा-मृत्यु की मांग की है. बुजुर्ग व्यक्ति को कैंसर से पीड़ित बताया जा रहा है. इस मामले में मीडिया में भी एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति अपनी जिंदगी को खत्म करने की वजह बता रहा है. ये वीडियो देखके आपकी भी आंखे भर आएंगी. जानें आखिर क्या है ये पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये करोड़पति बुजुर्ग कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर परिवार के लोगों से मिल रही प्रताड़ना और गलत व्यवहार से तंग आ चुके हैं. इस मामले में एक वीडियो भी जारी हुआ है, जिसमें बुजुर्ग ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया है कि उनके अपने सगे छोटे बेटे और भाई ने मिलकर जिंदगी को नर्क बना दिया है.
इस वीडियो में दिखाए गए बुजुर्ग व्यक्ति के पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन घर में कोई उनकी इज्जत नहीं करता. जाहिर है कि एक समय के बाद इंसान शारिरिक घाव तो सह जाता है. लेकिन मन और लगे घाव कभी ठीक नहीं हो पाते. बुजुर्ग का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने के लिए घर वालों ने उनके बड़ी बहू के साथ अवैध संबंधों का झूठा आरोप लगाया है. ये न सिर्फ समाज की नज़रों में उन्हें गिराने की कोशिश है, बल्कि उनके आत्म सम्मान को भी कचोटा जा रहा है.
मीडियो रिपोर्ट की मानें तो कैंसर पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि जीवन के आखिरी दिनों में भी छोटा बेटा और भाई लगातार मारपीट करते हैं, इसलिए वो इन सब से दूर एक सम्मानजनक मौत चाहते हैं. जाहिर है कि जब दुनियाभर के दरवाजे बंद हो जाते हैं तो आखिर में परेशान लोग प्रशासन और पुलिस से ही गुहार लगाते हैं, इसलिए बुजुर्ग ने भी पुलिस से विनती की है कि घुट-घुट के जीने से बेहतर है कि उन्हें इच्छा मृत्यु दे दी जाए. फिलहाल, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोहना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…
Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…