<
Categories: बिहार

बिहार में अश्लील गानों पर सख्ती: FIR से लेकर जेल तक का आदेश, डिप्टी CM का अल्टीमेटम

Bihar: काफी समय बाद अब जाकर अश्लील गानों पर बिहार सरकार की सख्ती शुरु हुई है. डिप्टी CM सम्राट चौधरी का सख्त आदेश दिए हैं कि अश्लील गाने बजाने पर FIR और जेल की रोटी खानी पड़ सकती है.

Bihar: बिहार में अश्लील गाने बजाने का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा था. इसको देखते हुए बिहार में बज रहे गानों पर बड़ा फैसला लिया गया है. बिहार में भोजपुरी गानों को बिहार की पहचान माना जाता है. लेकिन गानों की अश्लीलता ने इसकी छवी खराब कर दी है. भोजपुरी में काफी हद तक अश्लील गाने बजते हैं, लेकिन इस पर कभी कोई आधिकारिक आपत्ति नहीं जताई गई हैं.
लेकिन, अब से बिहार में अश्लील गाना बजाना लोगों को भारी पड़ सकता है. अब देखना होगा कि यह आदेश बिहार की अश्लील गानों की छवि को कितना सुधारता है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त आदेश दिया है कि अब सार्वजनिक स्थलों पर डबल मीनिंग गाना बजाने वालों पर अब बिना देरी के सीधे FIR दर्ज होगी.

ऑटो, बस और जीप पर रहेगी नजर

डिप्टी सीएम ने सार्वजनिक जगहों पर दोहरे अर्थ वाले गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. खास कर बस,जीप, ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों पर ऐसे गाने ज्यादा बजाए जाते हैं. दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी, मगही, मैथिली या अन्य भाषाओं के गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई होगी.

क्यों लेना पड़ा यह फैसला

अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि, सफर के दौरान दोहरे अर्थ वाले भोजपूरी गाने खूब बजाए जाते हैं. जिसकी वजह से कई पुरुष, महिलाएं एंव बच्चे असहज महसूस करने लगते हैं. और इससे फूहड़ता को बढ़ावा भी मिलता है. इन्हीं सब वजहों को देखते हुए सरकार को ऐसा फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ा.
Share
Published by

Recent Posts

अब बिना इंटरनेट के भी करें UPI पेमेंट, PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया ‘123Pay’, जानें कैसे करें इस्तेमाल

हाल ही में PhonePe ने 'UPI 123Pay' नामक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर…

Last Updated: August 31, 2026 23:06:18 IST

Awarapan 2 OTT release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी आवारापन 2, मचेगा धमाल,  जानें कब और कहां देख पाएंगे

Awarapan 2 OTT release: मरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में…

Last Updated: August 31, 2026 23:05:02 IST

परवेज मुशर्रफ बनना था चुनौती, नवाजुद्दीन ने दी ऐसी सलाह कि बदल गया मनु ऋषि का अंदाज, बताया ‘मंटो’ वाला फॉर्मूला

Manu Rishi Chadha: एक्टर मनु ऋषि चड्ढा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद…

Last Updated: August 31, 2026 21:06:10 IST