Abhishek Bachchan: अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले कई हसीनाओं के साथ अफेयर्स रहे हैं. जानिए किन सितारों संग एक्टर का जुड़ा नाम.
अभिषेक बच्चन की लव लाइफ
Abhishek Bachchan Love Life: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का अतीत काफी संघर्षों वाला रहा है. एक्टर अपनी फिल्मों के अलावा निजी जीवन के कारण भी चर्चा में रहे हैं. अभिषेक बच्चन का एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी से पहले कई अफेयर्स रहे हैं. इस लिस्ट में कई दिग्गज अभिनेत्रियों का नाम शुमार है.
मॉडल से एक्ट्रेस बनीं दिपानिता शर्मा इंडस्ट्री में बड़ा नाम नहीं कमा पाईं, लेकिन अभिषेक बच्चन के साथ उनके अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. बताया जाता है कि एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने दिपानिता को अभिषेक बच्चन से मिलवाया था. इसी के बाद दोनों के बीच अफेयर्स की खबरों ने तूल पकड़ी थी. रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 10 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था, फिर अलग हो गए.
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिश्तों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात
श्वेता बच्चन की शादी में हुई थी. इसी के बाद दोनों में प्यार हो गया. दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया था. साल 2002 में, जया बच्चन ने अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई की घोषणा की थी. सभी को दोनों की शादी का इंतजार था, फिर उनके सगाई की टूटने की घोषणा हुई.
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन ने साल 2001 में फिल्म ‘बस इतना सा ख्वाब है’ में काम किया था. इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. अभिनेत्री को ब्यूटी क्वीन कहा जाता है. बात इतनी बढ़ गई कि लोगों को लगा दोनों शादी करेंगे. हालांकि इसी बीच अभिषेक बच्चन की ऐश्वया राय से सगाई हो गई.
निमरत कौर और अभिषेक बच्चन के बीच भी अफेयर्स की खबरें उड़ी. वो भी तक जब अभिनेता शादीशुदा थे. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई. इसके बाद अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें उड़ीं, जो निराधार थी.
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…