<
Categories: बिहार

तेज प्रताप यादव की घर वापसी? दही-चूड़ा भोज का न्योता, भाई तेजस्वी समेत पूरे परिवार से मिले, तस्वीरे वायरल

Tej Pratap Meets Family: तेज प्रताप यादव लंबे अरसे के बाद अपने पूरे परिवार से मिले. भाई तेजस्वी समेत तेज प्रताप ने पिता लालू और मां राबड़ी से भी मुलाकात की और साथ उन्हें दही-चूड़ा भोज के लिए आमंत्रित भी किया.

Tej Pratap Yadav Family Meeting: तेज प्रताप यादव, जिन्हें अपनी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ तस्वीरों की वजह से लालू परिवार और RJD पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया था, आज लंबे समय बाद अपने परिवार वालों से मिले. तेज प्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी, पिता लालू यादव, भाई तेजस्वी और अपनी भतीजी समेत परिवार के दूसरे सदस्यों से मिले. तेज प्रताप यादव ने खुद इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कीं. तस्वीरों में दिख रहा है कि यह मुलाकात बहुत अच्छे माहौल में हुई. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा कि आज, मैं अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी से उनके 10 सर्कुलर रोड वाले घर पर मिला और उनका आशीर्वाद लिया. मैं अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी से भी मिला और उन्हें कल, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर होने वाले ‘ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज’ कार्यक्रम में आने का न्योता दिया. आज मुझे अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में लेने का भी शानदार मौका मिला.

परिवार से मिले तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव अपने माता-पिता और भाई से मिले. हालांकि, यह मुलाकात चूड़ा-दही भोज के न्योते से जुड़ी थी. यह कहना मुश्किल है कि तेज प्रताप का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा, क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता और भाई से मिलने से पहले आज डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के भोज में भी हिस्सा लिया था.

14 जनवरी को तेज प्रताप के घर दही-चूड़ा भोज

तेज प्रताप 14 जनवरी को पटना में अपने घर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं. इसके लिए तेज प्रताप पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, विधान परिषद के चेयरमैन अवधेश नारायण सिंह और HAM पार्टी के नेता और मंत्री संतोष सुमन से मिलकर उन्हें न्योता दे चुके हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…

Last Updated: October 7, 2026 12:46:13 IST

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा; बाबर आजम अब भी सबसे आगे

Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…

Last Updated: October 7, 2026 12:45:53 IST

Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर? नवरात्रि की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन दूर करें, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि 2026 को लेकर 10 या 11 अक्टूबर का कन्फ्यूजन…

Last Updated: October 7, 2026 12:49:05 IST

Shivashree Ritu Singh: Premanand Maharaj के समर्थन में उतरीं शिवाश्री ऋतु, विराट कोहली पर भी कही बड़ी बात

Shivashree Ritu Singh on Premanand Maharaj: ज्योतिषाचार्य शिवाश्री ऋतु सिंह ने प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता…

Last Updated: October 7, 2026 12:24:55 IST

न कोई बड़ा स्टार, न तामझाम, फिर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 44 साल पुराने इस देहाती गाने का आज भी जलवा

Evergreen Song: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कम बजट में भी लोगों के…

Last Updated: October 7, 2026 12:12:59 IST

Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस शैन्नन…

Last Updated: October 7, 2026 12:11:24 IST