Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में व्हीलचेयर पर पहुंचे तेजस्वी यादव! पैर में ऐसी चोट कि सुरक्षाकर्मियों ने संभाला. आखिर कैसे हुआ यह हादसा? यहाँ जानें पूरी सच्चाई.
व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav Injury: बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को औपचारिक रूप से शुरू हो गया. सत्र के पहले ही दिन सदन में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ थी, क्योंकि कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होनी थी. इसी बीच, विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर दिखे। पैर में गंभीर चोट लगने की वजह से वो व्हीलचेयर पर दिखे. तेजस्वी यादव सुबह अपनी कार से बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे. गाड़ी से उतरने के बाद, विधानसभा भवन की ओर चलते समय उनके कदम लड़खड़ा गए. सुरक्षाकर्मियों और उनके साथियों ने उनकी मदद की. बाद में, विधानसभा में प्रवेश करने और सेंट्रल हॉल तक पहुंचने के लिए उनके लिए व्हीलचेयर का इंतज़ाम किया गया, ताकि उन्हें और ज़्यादा शारीरिक परेशानी न हो.
तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे में चोट लगी है. उनका नाखून निकल गया है। यह जानकारी खुद RJD ने दी है। RJD ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया. तेजस्वी ठोकर लगने से गिर गए और उनके पैर में चोट लग गई. उनका नाखून निकल गया. RJD ने ट्वीट किया, ’25 जनवरी को गिरने की वजह से माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के पैर का नाखून निकल गया। इसके बाद माननीय नेता मेडिकल देखरेख में ठीक हो रहे हैं.’
यह ध्यान देने वाली बात है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को 25 जनवरी को एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई थी. RJD सुप्रीमो लालू यादव ने तेजस्वी यादव को RJD का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था. तेजस्वी ने उस समय कहा था कि यह पहली बार है जब उन्हें पार्टी में कोई पद मिला है और वह अपनी ज़िम्मेदारी पूरी लगन से निभाएंगे. तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विरोधियों से लड़ने का संदेश दिया. RJD द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तेजस्वी को उसी दिन चोट लगी जिस दिन उन्हें यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई थी.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…