Anupama Spoiler 2 Feb 2026: स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ इस समय अपमे धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न के साथ मजेदार और चटपटा होता जा रहा हैं, शो के आना वाले एपिसोड के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देखेंगे कि अनुपमा रजनी को तगड़ा सबक सिखाएगी और उससे जेल की चक्की पिसवाएगी.
रुपाली गांगुली के फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग ट्विस्ट
Anupama Spoiler 2 February Upcoming Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी दिन पर दिन मजेदार और मसालेदार होती जा रही हैं. शो की TRP कम हुई है, लेकिन मेकर्स ने हार नहीं मानी है. शो को ओर भी धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स डाल रहे हैं. फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा, अनुपमा को रजनी की घटिया चाल का पता लग जाता है, जिसके बाद वो वरुण से बात करती है और रजनी को सबक सिखाने का प्लान बनाती है, इसमें भारती भी उसका साथ देने के लिए कहती है. अनुपमा भूत बनकर रजनी को डराती है और डर की वजह से रजनी अनुपमा के सामने सारा सच उगल देती है. अब अनुपमा के पास रजनी के खिलाफ सबूत होता है. अब शो अनुपमा की कहानी में आपको धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है.
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा के आज 2 फरवरी के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रजनी चॉल को तबाह करने के लिए अपने लोगों के साथ वहा पहुंच जाएगी. वहीं अनुपमा रजनी के सामने आ खड़ी होगी. अनुपमा को देखकर रजनी को सदमा लगने वाला है. इस दौरान अनुपमा रजनी को सबके सामने जलील करने वाली है. अनुपमा कहेगी की कुर्सी के बिना रजनी की कोई औकात नहीं है और धमकी देगी की वो उसे चॉल को तबाह नहीं करने देगी. वरुण, अनुपमा का साथ देगा और कोर्ट में साबित कर देगा कि रजनी ने अनुपमा को धोखा दिया है. अनपमा रजनी को जेल की सलाखों के पीछें पहुंचा देने वाली है. इसके बाद चॉलवालों के साथ मिलक अनुपमा अपनी जीत का जश्न मनाने वाली है.
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग मसालेदार ट्विस्ट में आपको देखने के लिए मिल सकता है कि रजनी की वजह से अनुपमा चॉल वालों के लिए मसीहा बन जाएगी और काफी फेमस हो जाएगी, मीडिया में भी हर जगह उसकी तारिफे होंगी. अनुपमा का फेम देखकर रजनी की पार्टी उसे टिकिट देने वाली है. अनुपमा मुंबई में चुनाव लड़ सकती है. अनुपमा के आते ही रजनी का पॉलिटिकल करियर तबाह होने वाला है. वहीं वरुण पराग का घर बचाने में भी उसका मदद करने वाला है और वसुंधरा एक बार फिर से अपने घर में राज करने वाली है. पराग के बाकी धोकेबाज रिश्तेदार माफी मांगेग और वापस आने की कोशिश करेंगे.
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक…
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के वसुंधरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Vaibhav Suryavanshi opening: वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन की दरियादिली की चर्चा हो रही…
Bonus Shares Before Diwali 2026: जानें अक्टूबर में किन शेयरों का बोनस इश्यू आया, बोनस…
New rules for buying liquor: तमिलनाडु में TASMAC ने शराब की खुदरा बिक्री के भुगतान…
Omar Abdullah Cabinet: जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में 4 नए मंत्रियों की एंट्री हो…