<
Categories: बिहार

पटना का बदलेगा नाम? क्या रखने की हुई मांग, क्या है उस नाम की पूरी कहानी

Patna: राजनीतिक गलियोरों में पटना का नाम बदलने की मांग, क्या सही होगा यदि उसका नाम वापस से पाटलिपुत्र कर दिया जाए. पटना का नाम सबसे पहले क्या था.

Patna: बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलने की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है. कुछ संगठनों और सामाजिक समूहों ने पटना को उसके प्राचीन और ऐतिहासिक नाम से पहचान दिलाने की अपील की है. इस मांग के बाजार में आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में बहस बढ़ गई है. आज हम जिसे पटना के नाम से जानते हैं वो कभी किसी और नाम से प्रचलित हुआ करता था. आइए जानते हैं पटना के किस नाम को बदलने की मांग चल रही है. क्या है उस नाम की पूरी कहानी.

पटना का इतिहास क्या है?

पटना का ऐतिहासिक नाम पाटलिपुत्रा है. जिसे प्राचीन काल से ही संस्कृति, शिक्षा, और राजनीति का एक बड़ा केंद्र कहा जाता रहा है. यह पहले मगध साम्राज्य की राजधानी भी थी. सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य का राज यही से चला और समय के साथ इस शहर के नाम में बदलाव होते गए हैं.
मध्यकाल के दौरान 16वीं शताब्दी में इस शहर का नाम बदलकर पाटलिपुत्र से पटना कर दिया गया है, जिसका पूरा श्रेय शेरशाह सूरी को जाता है. राजनीतिक गलियारों में एक एक बार फिर से इस शहर का नाम बदलने की मांग चलने लगी है.

पटना को पाटलीग्राम क्यों कहा जाता था

लगभग 3,000 साल पहले जब पटना शहर एक गांव हुआ करता था. तब के समय इसे पाटलीग्राम के नाम से जाना जाता था. ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर पाटिल नाम के वृक्ष बहुत होते थे. जो एक औषधीय पौधा है. जिसकी वजह से इसे पाटलीग्राम कहा जाता था. बाद में जब यह गांव एक बड़ा शहर के रूप में विकसत हुआ तो इसे पाटलीपुत्र के नाम से जाना जाने लगा.

उपेंद्र कुशवाहा की मांग क्या है

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पटना का नाम बदलकर इसके ऐतिहासिक नाम पाटलिपुत्र देने की मांग की है. उनका कहना है कि जब मुंबई और चेन्नई जैसे जगहों के पुराने नाम से जाना जा सकता है, तो पटना का नाम पाटलिपुत्र क्यों नहीं हो सकता है. आगे उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र बिहार की गौरवशाली विरासत को फिर से स्थापित करने का एक तरीका होगा. उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह किया कि वह इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजे, ताकि केंद्र इस पर आगे की कार्रवाई हो सके.
Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

2 रुपये की इस चीज से खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद, ईशा कोप्पिकर ने शेयर किया ब्यूटी सीक्रेट

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. वे अपनी खूबसूरती के लिए…

Last Updated: April 6, 2026 20:02:15 IST

Bhojan Vaastu Niyam: क्या आप भी थाली में रखते हैं 3 रोटियां? तुरंत जान लें सही नियम

Food Vastu Rules: भोजन से जुड़े वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है…

Last Updated: April 6, 2026 19:57:58 IST

कौन हैं वड़ा पाव गर्ल? जिन्हें बिजनेसमैन के साथ सोने के लिए मिला था ऑफर, जानें विवाद और नेटवर्थ

Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों चर्चा का विषय बनी…

Last Updated: April 6, 2026 19:46:48 IST

Odisha Crime: नाले में नहाने गई नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया रेप, चार महीने की हुई गर्भवती, धर्म भी बदल चुका है आरोपी

Odisha News: ओडिशा के केओंझार जिले में एक नाबालिग लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ी, तब…

Last Updated: April 6, 2026 19:34:37 IST

अक्षय तृतीय पर लगातार दूसरी बार गज केसरी योग, चंद्रमा और गुरु मिलकर करेंगे निर्माण, खूब होगी धन वर्षा!

Gajkesari Yog On Akshay Tritiya 2026: इस साल 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया मनाई…

Last Updated: April 6, 2026 19:35:08 IST

Iran-America War: डोनाल्ड ट्रंप AI की सलाह पर कर रहे हैं काम? अमेरिकी राष्ट्रपति के आपत्तिजनक पोस्ट पर राम गोपाल वर्मा ने पूछा

Iran-Israel-America War: फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अमेरिकी…

Last Updated: April 6, 2026 19:08:57 IST