<

नाक-NOGE,आंख-Ley…मास्टर जी की गजब अंग्रेजी के आगे British भी ‘फेल’; वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पकड़ा माथा

Viral Video: एक क्लास में मास्टर जी बच्चों को अंग्रेजी पढ़ा रहे थे. लेकिन उन्होंने आंख, नाक, कान की अग्रेजी में जो स्पेलिंग ब्लैकबोर्ड पर लिखी, उसे देख हर कोई हैरान रह गया.

Chhattisgarh English Teacher Viral Video: बच्चों का भविष्य संवारने के लिए मां-बाप उन्हें स्कूल भेजते हैं. लेकिन अगर आपको पता चले कि मास्टर जी आपके बच्चों और देश के भविष्य (English Teacher Viral Video) को गलत पढ़ाई पढ़ा रहे हैं. तो शिक्षा के इस आधार पर तो सवाल उठना तय है. ऐसी ही एक खबर सामने आई है छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से. यहां के एक स्कूल में मास्टर जी बच्चों को अंग्रेजी का ज्ञान गलत दे रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. 

मुश्किल में बच्चों का भविष्य

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला प्राथमिक शाला मचांड़ान्ड कोगवार का है. यहां एक सहायक शिक्षक प्रवीण टोप्पो छात्रों को अंग्रेजी की गलत Spelling पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मास्टर साहब कक्षा में बच्चों को शरीर के अंगों ने नाम पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन इस दौरान वह स्पेलिंग में गंभीर गलतियां भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मास्टर जी Nose (नाक) को शिक्षक ‘NOGe’Eye (आंख) को ‘Iey’ और Ear (कान) को ‘Eare’ लिख कर बच्चों के पढ़ा रहे हैं. शिक्षक की यह गलतियां कैमरे में कैद हो गई हैं. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उच्च शिक्षा अधिकारियों तक पहुंच गया है. 

शिक्षा विभाग बताया गंभीर चूक

शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर चूक बताया है. साथ ही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मानते हुए शिक्षक के खिलाफ गंभीर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है. विभाग ने स्कूल में नया और योग्य शिक्षक भेजने की भी प्रक्रिया शुरु कर दी है. ताकी बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो. 

आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया तमाम अकाउंट से पोस्ट किया जा चुका है. @criticalctzn एक्स अकाउंट से 16 नवंबर को यह वीडियो शेयर किया गया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि “छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.वायरल वीडियो में शिक्षक छात्रों को “Nose = Noge”और “Eye = Iey” सिखाते दिखाई दे रहे थे. इस वीडियो को देखकर शिक्षा विभाग में एक्शन लिया है.

अलग-अलग रिएक्शन दे रहे लोग

एक यूजर ने लिखा-“जब शिक्षक ही गलत पढ़ाएं, तो सजा नहीं पूरी व्यवस्था की पढ़ाई पर सवाल खड़े हो जाते हैं.” दूसरे यूजर ने लिखा- “बहुत ही चिंता की बात है, ऐसे गलत उच्चारण पढाकर बच्चों की बुनियाद बिगाड़ सकती है विभाग का एक्शन बिल्कुल सही लगता है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे!” एक और यूजर ने लिखा “सही किया, अगर बच्चों को आप इस तरह पढ़ाओगे तो बच्चों का भविष्य खराब होगा.”

  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST