Gaurela-Pendra-Marwahi News: पुलिस के अनुसार, तेरसाराम प्रजापति के खिलाफ पूर्व में भी थाना उदयपुर (सरगुजा) और थाना पसान (कोरिया) में आपराधिक मामले दर्ज हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपीगण संगठित रूप से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में ठग गिरफ्तार
Chhattisgarh News: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में नकली सोने के बिस्किट के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उमेन्द्र साहू, निवासी तिलकपुर जिला मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नरेन्द्र साहू, सरोज साहू एवं उनके साथियों ने सोने के बिस्किट मिलने का झांसा देकर उसे खरीदने के लिए प्रेरित किया.
आरोपियों ने पहले असली सोने का नमूना दिखाकर विश्वास में लिया और 5 दिसंबर 2025 को 10 लाख रुपये में 1 किलो सोना देने का सौदा तय किया. राशि लेने के बाद आरोपियों ने नकली सोने के बिस्किट थमा दिए. जब प्रार्थी ने सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला. पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल करने के साथ ही धमकी भी दी.
मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. पूर्व में दो आरोपी नरेन्द्र साहू और सरोज साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं, फरार चल रहे आरोपी तेरसाराम प्रजापति (32 वर्ष), निवासी बोकरामुड़ा, को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से नगदी रकम भी बरामद की गई. पुलिस ने आरोपी को 1 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार, तेरसाराम प्रजापति के खिलाफ पूर्व में भी थाना उदयपुर (सरगुजा) और थाना पसान (कोरिया) में आपराधिक मामले दर्ज हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपीगण संगठित रूप से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे, जिसके चलते प्रकरण में संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं.
जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच या संदिग्ध सौदों से बचें और ऐसी किसी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…