<
Categories: देश

जम्मू में निर्माणाधीन पुल का पिलर गिरा, 1 मजदूर की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jammu Bridge Collapse: जम्मू जिले के बंतलाब क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल का पिलर गिरने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है और 2 मजदूरों के अभी भी फंसे होने की संभावना है.

Jammu Bridge Collapse: जम्मू जिले से बेहद दुखद घटना सामने आ रही है. जहां बंतलाब क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल का पिलर गिरने के मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 3 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 1 मजदूर का शव बरामद किया गया है. वहीं 2 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना आज यानी शुक्रवार (1 मई, 2026) को करीब शाम 4 बजे ठाठर बंतलाब इलाके में हुई, यहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रारंभिक जानकारी में 4 से 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया. घटना स्थल पर बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने में जुटी हैं. बचाव कार्य के लिए भारी मशीनों, खासकर जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचा जा सके.

यह भी पढ़ें –  फास्टैग यूजर्स की एक गलती और सीधा ब्लैकलिस्ट होगा अकाउंट, लगेगा दोगुना जुर्माना!

सावधानी से काम कर रही रेस्क्यू टीम

अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू टीम पूरी सावधानी के साथ काम कर रही है. ताकि और किसी तरह का नुकसान न हो. अभी भी मलबे में फंसे 2 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं. घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. पुलिस औऱ प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रही है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST