<

चोरी का एथेनॉल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, मौके से 7 ड्रम बरामद, चोरी का एथेनॉल कम कीमत पर खरीदकर यूपी में ज्यादा कीमत पर बेचते थे

India News (इंडिया न्यूज), Haryana News : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने टैंकरों से चोरी किया एथेनॉल खरीदने वाले आरोपी को मंगलवार शाम को सनोली रोड स्थित काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गढ़ी बेसिक निवासी साजिद के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस व खाद्य एवम आपूर्ति विभाग की सयुक्त […]

India News (इंडिया न्यूज), Haryana News : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने टैंकरों से चोरी किया एथेनॉल खरीदने वाले आरोपी को मंगलवार शाम को सनोली रोड स्थित काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गढ़ी बेसिक निवासी साजिद के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस व खाद्य एवम आपूर्ति विभाग की सयुक्त टीम ने टैंकर चालकों से चोरी का एथेनॉल खरीदने वाले व टैंकरों से एथेनॉल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का बीती 11 मई को भंडाफोड़ कर गिरोह के चार आरोपियों गांव रसुलाबाद उन्नाव यूपी निवासी नीरज, तहसील कैंप तेज कॉलोनी निवासी प्रवीन, जौरासी खालसा निवासी मेगराज व सोनीपत के मॉडल टाउन निवासी सोमनाथ उर्फ सोमी को स्काईलार्क मार्केट रोड पर गंदा नाला के नजदीक से गिरफ्तार किया था। Haryana News Haryana News Haryana News : मौके पर बोलेरो पिकअप गाड़ी से 7 ड्रम बरामद किए थे आरोपी पिकअप व बरेजा गाड़ी में सवार होकर आए थे। मौके पर बोलेरो पिकअप गाड़ी से 7 ड्रम बरामद किए थे। जांच करने पर इनमें 6 ड्रम एथेनॉल से भरे व एक आधा था। पूछताछ में चारों आरोपियों ने पुलिस को बताया था वह टैंकर ड्राइवरों से कम कीमत पर थोड़ा-थोड़ा एथोनॉल खरीकर इक्कठा कर लेते है और कुछ एथेनॉल रात के समय सड़क किनारे खड़े टैंकरों से चारी कर लेते है। Haryana News वह खरीदा व चोरी किया एथेनॉल गांव गढ़ी बेसिक निवासी साजिद को बेच देते आरोपियों ने पूछताछ में बताया था वह खरीदा व चोरी किया एथेनॉल गांव गढ़ी बेसिक निवासी साजिद को बेच देते है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद चोरी के एथेनॉल से भरे ड्रम और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप व बरेजा गाड़ी को कब्जा पुलिस में लेकर खाद्य एवम आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अजय की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज कर चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर उन्हे जेल भेज दिया था। संबंधित खबरें पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस द्वारा मामले की जांच सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय व उनकी टीम को सौंपी गई थी। सीआईए थ्री पुलिस टीम आरोपी साजिद की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी साजिद को सनौली रोड काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया। Haryana News साजिद चोरी का एथेनॉल कम कीमत पर खरीदकर तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ यूपी में बेच देते थे पूछताछ में आरोपी साजिद ने अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी का एथेनॉल खरीदने बारे स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए चोरी का एथेनॉल कम कीमत पर खरीदकर यूपी में बेच देते थे। पुलिस ने बुधवार को आरोपी साजिद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल फरार इसके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी। Haryana News नवविवाहिता ने लगाया फंदा, परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही लेंगे शव
Anurag Bisht

Share
Published by
Anurag Bisht

Recent Posts

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST

CEC ज्ञानेश कुमार को ‘हटाने का प्रस्ताव’ फेल! सभापति के फैसले से पलटी बाजी, 193 सांसदों के साइन भी बेअसर

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…

Last Updated: April 6, 2026 22:26:16 IST

अपनी मर्जी से की शादी तो पूरे खानदान को मिलेगी सजा, इस गांव के पंचायत ने बनाया ‘अजीब’ नियम; छिड़ गई बहस!

Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:28:05 IST

अनुपमा में महाट्विस्ट के लिए रहें तैयार, राही और गौतम के बीच होगी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंचेगी बात!

इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:12:58 IST

डिजिटल नशा घटा रहा आईक्यू लेवल! स्क्रीन-सिंड्रोम की चपेट में Zen-Z, दिमागी सेहत 7 तरीके से रखें ठीक

Digital Addiction In Zen-Z: आज का डिजिटल नशा दृष्टि को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है.…

Last Updated: April 6, 2026 20:51:18 IST