Bilaspur News: बिलासपुर जिले में एक मजदूर के घर से पुलिस को 14 लाख रुपये मिले है. पुलिस की टीम जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पत्नी फरार है जबकि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Bilaspur News
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में एक मज़दूर के घर से 14 लाख रुपये कैश बरामद किए गए है. मजदूर के घर से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मजदूर का परिवार ज़िले के मधुबन नारियल कोठी में अटल आवास (सरकारी आवास योजना) में रहता है. घर से बरामद 14 लाख रुपये में 500 रुपये के नोट थे. पुलिस को एक टिप मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान चलाया है. तलाशी के दौरान पुलिस को मजदूर की अलमारी में पैसा मिला है.
यह मामला कोतवाली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. मजदूर ने पुलिस को बाताया है कि पैसा उसका नही है बल्कि उसकी पत्नी लाई थी. हालांकि उसकी पत्नी अभी फरार है. पुलिस ने मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. मजदूर की पहचान विजेंद्र बैस के रूप में हुई है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि यह जोड़ा कुछ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है, जिसके बाद उन्होंने उनकी जांच शुरू की है.
निवासी विजेंद्र बैस ने पुलिस को बताया है कि वह मजदूर के रूप में काम करता है और उसकी पत्नी दूसरे लोगों के घरों में बर्तन मांजने का काम करती है, स्थनीय लोगों ने बताया यह जोड़ा कुछ समय से बहुत ज्यादा पैसे खर्च कर रहा था. उन्होंने एक नया स्कूटर खरीदा था और कही और घर बनवाने रहे थे. यह जानकारी पुलिस तक पहुंची है. उनकी गतिविधियों पर शक होने पर पुलिस ने जांच शुरू की है. शनिवार शाम को एक टीम ने मजदूर के घर पर छापा मारा है.
जांच के दौरान घर की अलमारी में रखे एक बैग के अंदर 500 रुपये के नोटों के बंडल मिले है. कुल रकम 14 लाख रुपये थी. जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो विजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी यह पैसा लाई थी. उसने कहा कि उसकी पत्नी उसे कभी अलमारी को छूने नहीं देती थी और हमेशा उसे ताला लगाकर रखती थी. पुलिस ने यह भी कहा कि पैसे से अजीब गंध आ रही थी, जिससे पता चलता है कि इसे लंबे समय से रखा गया था.
पुलिस के अनुसार मजदूर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पैसे के स्रोत का पता चलेगा. इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है?
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…