Zeeshan Khan Car Accident: बिग बॉस (Bigg Boss OTT) फेम जीशान खान के साथ एक भयानक हादसा हुआ है. मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक्टर की कार एक्सीडेंट हुआ है, इस सड़क दुर्घटना में जीशान खान की जान जाते जाते बची है. फैंस इस खूर को सुनकर उनके लिए फिकरमंद है.
Zeeshan Khan Car Accident
Zeeshan Khan Car Accident: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर जीशान खान को लेकर एक बड़ी दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है. एक्टर की कार का बेहद खौफनाक एक्सीडेंट हुआ है. इस खबर के सामने आने के बाद जीशान खान के फैंस को बेहद सदमा लगा है, लोग उनकी खैरियत की दुआ मांग रहे हैं. आइये जानते हैं कैसे हुआ एक्टर जीशान खान का कार एक्सीडेंट और क्या है पूरा मामला
दरअसल, जीशान खान के कार एक्सीडेंट (Zeeshan Khan Car Accident) की घटना दिसंबर की रात 8:30 बजे के करीब की है, जब एक्टर मुंबई के वर्सोवा इलाके में अपनी ब्लैक कार से जा रहे थे, वही सामने से आ रही ग्रे कार से अचानक उनकी गाड़ी की जबर्दस्त टक्कर हुई, वहां मौजुद लोगों के अनुसार, टक्कर होने की अवाजा इतनी तेज थी कि वहा आसपास खड़े सभी लोग सहम गए थे. जीशान खान का गाड़ी और सामने से आ रहे व्यक्ति की कार दोनों की गाड़ियों को नुकसान हुआ, लेकिन किसी को भी किसी भी तरह की बड़ी शारीरिक चोट की पुष्टि अभी तक नहीं हुई. हादसा होते ही जीशान (Zeeshan Khan) नजदीक के पुलिस स्टेशन पहुंचे और वही घटना की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. अभी मुंबई पुलिस द्वारा मामले की पूरी जांच की जा रही है और अभी कोई विस्तृत रिपोर्ट जारी नहीं की गई है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जीशान खान की भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है.


बता दें कि जीशान खान टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 2015 में आए तेरे मेरे दरमियान से की थी. लेकिन उन्हें पहचान टीवी के फेमस सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘नागिन’ से मिली थी. इन शो (Kumkum Bhagya Fame Zeeshan Khan) में एक्टर ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है. इसके अलावा जीशान खान सबसे ज्यादा खबरों में तब आए, जब उन्हें बिग बॉस OTT ( Bigg Boss OTT) के पहले सीजन में देखा गया. इस शो के जरिए एक्टर ने लोखों लोगों का दिल जीता. इसके बाद जीशान खान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के फेस शो लॉक अप (Lock Upp) शो में भी नजर आए, इस शो में एक्टर ने अपनी बेबाकी और ईमानदार रवैये से फिर सुर्खियां बटोरीं.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…