<

Spa Raid in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्पा सेंटर की आड़ में होता था ये घटिया काम! मामला जान उड़ जाएंगे होश

Bilaspur police action on Spa Center: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) शहर में स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार का धंधा महीनों से चल रहा था। स्पा सेंटर की महिला संचालक ने बहुत थोड़े से पैसों के लिए आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों को अपना जिस्म बेचने के लिए मजबूर कर रखा था।

Bilaspur crime news: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) शहर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। तोरवा थाना क्षेत्र स्थित क्लाउड स्पा सेंटर में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा (Sex Racket) संचालित किया जा रहा था। शिकायतों के आधार पर सीएसपी गगन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अचानक छापेमारी की और पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया।

महीनों से चल रहा था धंधा

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्पा सेंटर (Spa Center) में अवैध गतिविधियाँ होती हैं। बताया जाता है कि सेंटर की महिला संचालक युवतियों को बेहद कम पैसों के लालच में इस धंधे में धकेल रही थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मात्र ₹6000 अतिरिक्त देकर लड़कियों को जिस्म बेचने के लिए मजबूर किया जाता था। यह सौदा उनकी मजबूरी और दबाव का फायदा उठाकर कराया जा रहा था।

मुखबिर ने दी सूचना

काफी समय से यह अवैध काम गुपचुप तरीके से चल रहा था। इसी बीच किसी लड़की ने अपने ग्राहक के जरिए इसकी जानकारी बाहर पहुंचाई। मामला आखिरकार मुखबिर तक गया और पुलिस तक खबर पहुँची। सूचना मिलते ही टीम ने बिना देर किए रेड की तैयारी शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान आधा दर्जन युवतियाँ आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं, जिन्हें तत्काल थाने लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई है।

क्या हैं पुलिस का बयान?

CSP सिटी कोतवाली बिलासपुर, गगन कुमार ने बताया कि हमें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। इसी सूचना पर रेड की गई। फिलहाल पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ चल रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने साफ किया है कि सिर्फ युवतियों ही नहीं, बल्कि सेंटर की महिला संचालक और कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। यदि आरोप साबित होते हैं तो देह व्यापार निवारण अधिनियम और मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिलासपुर शहर के अन्य स्पा सेंटरों पर भी विशेष निगरानी रखने की योजना बनाई गई है।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Samsung फोन का मदरबोर्ड हुआ खराब, सर्विस सेंटर पहुंचते ही कंपनी ने कही ऐसी बात कि उड़ गए यूजर के होश!

Samsung Phone Motherboard Issue: सैमसंग के फोन में मदरबोर्ड खराबी की शिकायत पर सर्विस सेंटर…

Last Updated: September 15, 2026 18:49:34 IST

गणपति उत्सव में छाईं अंबानी लेडीज, श्लोका की गुजराती बांधनी ने जीता दिल तो ईशा के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

Antilia Ganpati festival: अंबानी परिवार के एंटीलिया स्थित गणपति उत्सव में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत…

Last Updated: September 15, 2026 18:41:35 IST

UP: सहेली के प्यार में घर से भागी महिला; किराये के घर में रहती थीं साथ, अलग होने से किया इंकार

लगभग एक महीने से लापता दो महिलाएं खोड़ा में एक किराए के मकान में एक…

Last Updated: September 15, 2026 18:39:00 IST

Bigg Boss 20: नॉमिनेशन की प्लानिंग बनी मुसीबत, बिग बॉस ने इन 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे भेजा डेंजर जोन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. वहीं…

Last Updated: September 15, 2026 18:13:36 IST

सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला! दिल्ली सरकार बनाएगी 10,000 छात्रों के लिए हॉस्टल, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि सत्य निकेतन जैसी त्रासदी दोबारा…

Last Updated: September 15, 2026 18:13:11 IST

कौन थे आल्ला नानी? कोरोना काल में बने थे आंध्र के ‘संकटमोचक’, महज 56 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Who was Alla Nani: आंध्र प्रदेश की राजनीति का एक ऐसा चेहरा, जो हमेशा विवादों…

Last Updated: September 15, 2026 18:11:05 IST