Chhattisgarh Mobile Blast News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक की जेब में रखे मोबाइल में विस्फोट हो गया. इसमें पैंट का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. साथ ही उनकी बाईं जांघ का हिस्सा और हाथ की उंगलियां जल गई हैं.
रायगढ़ मोबाइल ब्लास्ट
Raigarh Mobile Blast: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी का पारा बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच गया है. इसका असर आम लोगों पर देखने को मिल रहा है. इस बीच मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिससे बाकी लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. जिले के ताला तहसील के आडनाले गांव के युवक महेश नाक्ते घर में बैठे थे, तभी दोपहर में अचानक उनकी जीन्स पैंट की जेब में रखे मोबाइल में विस्फोट हो गया.
इस विस्फोट में महेश नाक्ते की जीन्स पैंट का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. साथ ही उनकी बाईं जांघ का हिस्सा और हाथ की उंगलियां जल गई हैं. इस घटना के बाद नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे अपने मोबाइल को जेब में रखने के बजाय सुरक्षित तरीके से संभालें.
बता दें कि पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही बिलासपुर में भी ऐसा ही मामला सामने था, जब एक स्टूडेंट की पैंट की जेब में रखे मोबाइल में अचानक धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था था छात्र को चोट भी आई. धमाके के बाद छात्र के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई.
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया था. तेज धमाके की आवाज सुनकर मरीज दहशत में आ गए थे. यहां तक कि अस्पताल का स्टॉफ भी भागने लगा. हालांकि, स्थिति साफ होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग को काबू किया.
वहीं मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भी मोबाइल फटने की एक घटना सामने आई थी, जहां एक शख्स की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया. सारंगपुर का रहने वाला 19 साल का अरविंद मंगलवार को सब्जी खरीद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ. इस दुर्घटना में युवक के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट आई.
साथ ही धमाके की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ा और वह बाइक से गिर गया, जिससे उसके सिर में भी चोट आईं. हादसे के बाद तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…