<
Categories: देश

एक परिवार ने बेंगलुरु-पेरू फ्लाइट पर 49 लाख रुपये किए खर्च, लेकिन एयरलाइन ने बोर्डिंग से कर दिया मना

Kempegowda International Airport Bengaluru: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 8 यात्रियों को 49 लाख खर्च करने के बाद भी बोर्डिंग नहीं मिली. नियमों की अनदेखी पर कोर्ट ने अब KLM एयरलाइंस के CEO पर FIR के निर्देश दिए हैं, आखिर क्या है पूरा मामला?

Kempegowda International Airport Bengaluru: तमिलनाडु के एक परिवार के साथ जो हुआ वह किसी भी यात्री के लिए एक बुरे सपने जैसा है. बेंगलुरु से पेरू की सैर पर निकले इस परिवार के 8 सदस्यों ने करीब 49 लाख रुपये खर्च कर बिजनेस क्लास के टिकट बुक किए थे लेकिन आखिरी वक्त पर एयरलाइन ने उन्हें विमान में चढ़ने से ही रोक दिया. अब इस मामले में कर्नाटक की एक अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए ‘केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस’ (KLM Royal Dutch Airlines) के सीईओ और सीओओ समेत कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.

आखिर क्या है पूरा मामला

यह घटना 19 जून 2024 की है. एक मेडिकल संस्थान के चेयरमैन जे.एस. सतीशकुमार अपने परिवार के साथ बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे. वे समय से काफी पहले वहां पहुंच गए थे और शुरुआती औपचारिकताएं भी पूरी हो गई थीं. लेकिन घंटों इंतजार के बाद एयरलाइन ने अचानक यह कहकर उन्हें रोक दिया कि उनके पास वीजा नहीं है.

विवाद की असल वजह क्या है

एयरलाइन का दावा था कि परिवार के पास पेरू का वीजा नहीं है, इसलिए उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती. वहीं सतीशकुमार का कहना है कि केएलएम एयरलाइन के कर्मचारियों ने नियमों को समझने में बड़ी गलती की. 

चेयरमैन जे.एस.सतीशकुमार के मुताबिक उनके पास अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया या शेंगेन देशों के वैध वीजा या रेजिडेंस परमिट थे. नियमों के अनुसार, इन दस्तावेजों के आधार पर उन्हें अलग से पेरू के वीजा की जरूरत नहीं थी. परिवार का आरोप है कि एयरलाइन स्टाफ की लापरवाही की वजह से उनकी पूरी ट्रिप बर्बाद हो गई. बात सिर्फ टिकट के पैसों की नहीं रही. सतीशकुमार का आरोप है कि इस विरोध के बाद एयरलाइन ने उन्हें संदिग्ध श्रेणी में डाल दिया. इसकी वजह से जब भी वे अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं, तो उन्हें बार-बार पूछताछ और परेशानी का सामना करना पड़ता है. हाल ही में सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान भी उन्हें अतिरिक्त जांच से गुजरना पड़ा.

‘यह किसी के साथ भी हो सकता है’

सतीशकुमार ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि उनकी यह लड़ाई सिर्फ पैसों (मुआवजे) के लिए नहीं, बल्कि जवाबदेही के लिए है. उन्होंने कहा, ‘अगर आज कार्रवाई नहीं हुई, तो कल यह किसी और के साथ भी हो सकता है.’ 

फिलहाल केएलएम एयरलाइन ने इस अदालती आदेश पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह मामला अब नागरिक उड्डयन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

LPU में प्रदर्शन के बाद बड़ा अपडेट, 10 दिन बंद रहेंगी नियमित कक्षाएं, MTT एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित

LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…

Last Updated: September 27, 2026 23:29:37 IST

Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…

Last Updated: September 27, 2026 23:09:36 IST

भोजन की थाली लेकर किस दिशा में बैठते हैं आप? वास्तु में बताई गई हैं ये दिशाएं, जमीन पर बैठकर खाने के भी हैं फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…

Last Updated: September 27, 2026 22:37:19 IST

अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…

Last Updated: September 27, 2026 20:58:48 IST

Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…

Last Updated: September 27, 2026 20:55:31 IST