<

नशे पर वार: धमतरी पुलिस ने ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 92 किलो गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार

Dhamtari Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37.8 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए तीन इंटरस्टेट तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त सामग्री की कीमत करीब 25.30 लाख रुपये बताई जा रही है.

Dhamtari Crime News: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. सांकरा चेक पोस्ट पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 37.800 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 25.30 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों बोरई, कुन्दई (ओडिशा) और विश्रामपुरी (कोंडागांव) के ट्राई-जंक्शन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. एसपी द्वारा स्वयं नाका चेकिंग और अधिकारियों की ब्रीफिंग का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. महज 24 घंटे के भीतर दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 92.770 किलोग्राम गांजा जब्त कर अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को करारा झटका दिया गया है.

5 मई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सांकरा नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र नंबर की महिंद्रा TUV 300 को रोका. तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से 44 पैकेट गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के भवानीपटना से गांजा खरीदकर महाराष्ट्र के नासिक ले जा रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय नंदू जाधव (27), मनोहर बालाजी कांबले (35) और अंतावन राजू पगारे (19) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के अहमदनगर और नासिक जिले के निवासी हैं. तीनों के खिलाफ सिहावा थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही इसी चेक पोस्ट पर 54.970 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था. वहीं, 15 दिन पूर्व 127 किलोग्राम से अधिक गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई थी. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से तस्करी नेटवर्क पर दबाव बढ़ा है और पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST