Dhamtari News: धमतरी में 7 और 8 फरवरी 2026 की दरमियानी रात आकाशगंगा कॉलोनी (फेज-1 और फेज-2) के चार सूने मकानों में चोरी की वारदात हुई थी. उस समय परिवार किसी निजी कार्य से बाहर गए हुए थे. इस मामले में कोतवाली थाने में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं.
धमतरी चोरी केस
Chhattisgarh News: धमतरी शहर की आकाशगंगा कॉलोनी में फरवरी माह में हुई सिलसिलेवार सेंधमारी की घटनाओं को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को मध्य प्रदेश के धार जिले से गिरफ्तार किया है. आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे और नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया.
अधिकारियों ने बताया कि 7 और 8 फरवरी 2026 की दरमियानी रात आकाशगंगा कॉलोनी (फेज-1 और फेज-2) के चार सूने मकानों में चोरी की वारदात हुई थी. उस समय परिवार किसी निजी कार्य से बाहर गए हुए थे. इस मामले में कोतवाली थाने में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं. गिरोह ने कुल 1 लाख 28 हजार 200 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी थी.
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों का तरीका बेहद पेशेवर था. वे रात 11 से सुबह 3 बजे के बीच ऐसे घरों को चुनते थे जहां ताला लगा होता था. मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर वे अलमारी से कीमती सामान निकालते थे. सीसीटीवी फुटेज में 8 फरवरी की सुबह चार संदिग्धों को देखा गया था, जो वारदात के बाद बस स्टैंड से फरार हो गए थे.
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, टावर डंप और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. इसी दौरान पता चला कि कोरबा और अंबिकापुर में भी इसी तरह की वारदातें हुई हैं. साक्ष्यों के आधार पर एक विशेष टीम मध्य प्रदेश भेजी गई. धार जिले के टांडा क्षेत्र में नौ दिनों तक चले अभियान के बाद दिनेश बबानिया (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी के कब्जे से एक सोने की अंगूठी और चोरी में प्रयुक्त औजार (कटर, पेचकस, पाना) बरामद किए गए हैं. पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…