Dhamtari News: धमतरी में सील की गई दुकानों में नवनीत सोन पर 11,76,000 रुपये की लीज राशि बकाया थी, जबकि गेवेन्द कुमार साहू पर 3,50,000 रुपये का किराया बकाया था. लगातार अनदेखी के बाद छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 के तहत यह कार्रवाई की गई.
धमतरी में दो दुकानें सील
Chhattisgarh News: धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा-भठेली ने राजस्व वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. लंबे समय से लीज और किराया नहीं चुकाने वाले दो दुकानदारों की दुकानें सील कर दी गईं. दोनों बकायादारों पर कुल 15,26,000 रुपये की राशि बकाया थी.
यह कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकिशन पावरिया के निर्देश पर राजस्व एवं अतिक्रमण अमले द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में की गई. प्रशासन के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को पूर्व में तीन-तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बकाया राशि जमा नहीं की.
सील की गई दुकानों में नवनीत सोन पर 11,76,000 रुपये की लीज राशि बकाया थी, जबकि गेवेन्द कुमार साहू पर 3,50,000 रुपये का किराया बकाया था. लगातार अनदेखी के बाद छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 के तहत यह कार्रवाई की गई. मौके पर पंचनामा तैयार कर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई.
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नगर विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए लीज व किराया आय अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए बकाया वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
उन्होंने अन्य बकायादारों को चेतावनी दी कि वे सात दिनों के भीतर अपनी बकाया राशि जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान सील कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. नगर पंचायत की इस कार्रवाई को राजस्व सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…