Sirohi Accident News: पुलिस ने मृतक की पहचान पालनपुर स्थित हीरो होंडा शोरूम के पास निवासी विश्वास परमार के रूप में की है. शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
सिरोही रोड एक्सीडेंट
Sirohi Road Accident: सिरोही जिले के आबूरोड में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां ट्रेलर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा आबूरोड से अंबाजी मार्ग पर रीको थाना क्षेत्र के सूरपगला के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना की सूचना मिलते ही छापरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की. रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने मौके पर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मामले की जांच के आदेश दिए.
पुलिस ने मृतक की पहचान पालनपुर स्थित हीरो होंडा शोरूम के पास निवासी विश्वास परमार के रूप में की है. शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
पुलिस के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव सुपुर्द किया जाएगा. वहीं, हादसे के कारणों की जांच जारी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…
Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…
Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…