Rajnandgaon News: राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दो लोगों को पकड़ा गया है, जो मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे थे.
राजनंदगांव गांजा केस
Chhattisgarh News: राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में डोंगरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये का गांजा और एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है.
दरअसल, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डोंगरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन कर रहे हैं.
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जेल रोड चौथान मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 5 किलो 610 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है, और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई. कुल जब्ती करीब ढाई लाख रुपये की बताई जा रही है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी मोहित मालेकर के खिलाफ पहले से ही करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…
India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Rohit Sharma Score | IND vs WI 3rd ODI: वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे…
Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…