<

‘जागेश्वर प्रसाद आप निर्दोष हो’ 100 रुपये की रिश्वत के आरोप ने छीन लिए जिंदगी के 39 साल

Raipur News: आज हम आपको एक ऐसे इंसान की कहानी बताने वाले हैं, जिसे मात्र 100 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में 39 साल बर्बाद हुए.

False Bribery Accusation: छत्तीसगढ़ के रायपुर में न्याय की उम्मीद और लंबे संघर्ष की मिसाल बन चुकी है जागेश्वर प्रसाद अवधिया की कहानी. 83 साल की उम्र में उनके चेहरे पर गहरी झुर्रियां और आंखों में दर्द अब भी उसी संघर्ष की याद दिलाते हैं, जो उनके ऊपर 39 साल पहले थोप दिया गया था. 100 रुपए की रिश्वत के झूठे आरोप ने न केवल उनके पेशेवर जीवन को प्रभावित किया, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और भविष्य को भी छीन लिया.

कौन थे जागेश्वर प्रसाद?

जागेश्वर प्रसाद अवधिया का जन्म 10 मई 1943 को हुआ था। वे मध्यप्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MPSRTC) रायपुर में बिल सहायक के पद पर कार्यरत थे. उनके पेशे में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल दी जाती थी.

अपराध का झूठा आरोप

साल 1986 में कर्मचारी अशोक कुमार वर्मा ने बकाया बिल पास कराने का दबाव बनाया. जागेश्वर ने स्पष्ट कहा कि जब तक उपर से आदेश नहीं आएगा, बिल पास नहीं किया जा सकता. इसके अगले दिन अशोक कुमार वर्मा रिश्वत के रूप में 20 रुपए लेकर आए, जिसे जागेश्वर ने गुस्से में वापस लौटा दिया. इसी बीच घटनाओं का सिलसिला आगे बढ़ा वही कर्मचारी 50-50 के दो नोट जोर जबरदस्ती उनके जेब में डालने का प्रयास करने लगा. जागेश्वर ने नोट निकालने की कोशिश की, लेकिन तभी लोकायुक्त की विजिलेंस टीम मौके पर पहुंच गई.

कोर्ट-कचहरी की लंबी लड़ाई

2004 में ट्रायल कोर्ट ने जागेश्वर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी मानते हुए एक साल की जेल और 1000 रुपए का जुर्माना सुनाया. यह फैसला उनके जीवन और परिवार पर भारी पड़ा. नौकरी में तरक्की रुक गई, वेतन घट गया, बच्चों की पढ़ाई अधूरी रह गई, और पत्नी का साथ भी छिन गया.

लेकिन जागेश्वर हारे नहीं.  उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर की अंततः जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने पाया कि अभियोजन पक्ष यह साबित ही नहीं कर पाया कि जागेश्वर ने रिश्वत मांगी या ली. ऐसे में हाईकोर्ट ने उन्हें निर्दोष घोषित कर न्याय दिलाया.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Sovereign Wealth Fund: क्या है सॉवरेन वेल्थ फंड, ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अरब देशों का सरकारी पैसा भारत को बनाएगा सुपरपावर?

Iran-Israel War Impact: ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए आई बड़ी खबर! आखिर क्यों…

Last Updated: March 16, 2026 21:28:51 IST

44 हजार मेट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज, क्या सस्ती होगी गैस?

Shivalik Ship: देश भर में LPG संकट के बीच 44 हजार मेट्रिक टन एलपीजी लेकर…

Last Updated: March 16, 2026 21:26:42 IST

Hindu Nav Varsh 2026: हिन्दू नववर्ष के पहले दिन नीम खाने की क्या है परंपरा? इस बार कौन होगा राजा कौन बनेगा मंत्री

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष का पर्व भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता…

Last Updated: March 16, 2026 20:50:48 IST

क्या ट्रंप के बुलावे पर ईरान जंग में कूदेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा; कहा-कोई बाइलेटरल बातचीत…

भारत ने सोमवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में मर्चेंट शिपिंग को सुरक्षित करने…

Last Updated: March 16, 2026 20:40:40 IST

मरिमुथु योगनाथन को मिला महाराणा उदय सिंह सम्मान, चार दशकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहे हैं काम

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम…

Last Updated: March 16, 2026 20:23:25 IST

‘उसमें मेरा हाथ सेट है…’ टेस्ट-वनडे फॉर्मेट को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव? कहा- टी20 में…

हाल में टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार…

Last Updated: March 16, 2026 20:20:09 IST