Magical Pot Fraud: जशपुर पुलिस ने ठगी के एक अनोखे और हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है. यह ठगी एक जादुई लोटे के नाम पर की जा रही थी.
Jashpur Magical pot Fraud Case
योजना यह बनाई गई कि इसकी बिक्री विदेश में कराई जाएगी और खर्चों को पूरा करने के लिए ग्रामीणों से पैसे जुटाए जाएंगे. यही रकम आगे जाकर “अनुदान” के रूप में लौटाई जाएगी. इसी लालच में लोगों से लाखों रुपये वसूले गए.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेंद्र कुमार दिव्य, तुरेंद्र उर्फ मनीष कुमार दिव्य, प्रकाश चंद्र धृतलहरे और उपेंद्र कुमार सारथी शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस की जांच में सामने आया कि इस ठगी का असली सूत्रधार महेंद्र बहादुर सिंह ठाकुर है. वह अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ठगी की रकम 2 करोड़ से कहीं ज्यादा हो सकती है.
Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…
कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…
Naigaon Railway Station Molestation Case :पुलिस ने 9 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज की जांच के…
Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…