<

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच घर लौट आया मृतक! भूत-भूत कहकर भागे रिश्तेदार, मामला जान रह जाएंगे दंग

Chhattisgarh News: कोरबा में एक ऐसी अजीबो- गरीब घटना सामने आई जिसने सबको दंग कर दिया। जिस इंसान का अंतिम संस्कार होना था वह जिंदा घर आता देख सबके होश उड़ गए।

Korba Strange Incident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीते सोमवार को एक ऐसी अजीबो-गरीब घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। मामला कुसमुंडा क्षेत्र के गेवरा बस्ती विश्रामपुर का है, जहां एक युवक की गुमशुदगी के बाद नदी में मिले शव को उसका समझकर पहचान की गई, पोस्टमार्टम तक कराया गया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। मगर रात ढलते-ढलते वही युवक अचानक घर लौट आया। उसे देखकर परिजन और पड़ोसी पहले तो “भूत-भूत” कहकर चीखने-चिल्लाने लगे, लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आई।

चार दिन से लापता था युवक

विश्रामपुर निवासी हरीओम वैष्णव (27 वर्ष), पिता हेमेश्वर वैष्णव, चार दिन पहले अपने ससुराल दर्री गए थे। वहां से घर लौटने निकले लेकिन वापस नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका कहीं पता नहीं चला। आखिरकार परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

नदी से मिला अज्ञात शव

सोमवार दोपहर बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के डंगनिया नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान की कोशिश की। शव पानी में कई घंटों से डूबा होने के कारण काफी फूल चुका था और पहचान मुश्किल थी।

हरीओम की गुमशुदगी की खबर सुनकर पुलिस ने उनके परिजनों को शव पहचानने बुलाया। शव की दाढ़ी, रंग, कद-काठी और हाथ पर बने “आर” टैटू को देखकर परिजनों ने उसे हरीओम मान लिया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग पंचनामा किया, शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

आधी रात को लौटा “मृतक”

शव घर लाने के बाद विश्रामपुर स्थित वैष्णव परिवार में मातम पसर गया। परिजन और रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हो गए। अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई और दूर-दराज के रिश्तेदारों को भी सूचना भेजी गई। घर में वातावरण पूरी तरह शोकमग्न था।

इसी बीच रात करीब बारह बजे अचानक मोहल्ले के लोगों ने देखा कि हरीओम पैदल-पैदल घर की ओर आ रहा है। पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ और वे भूत-भूत कहकर भागने लगे। लेकिन जब हरीओम ने पास आकर बताया कि वह जीवित है और नाराज होकर कहीं चला गया था, तब जाकर सबके होश ठिकाने आए।

पुलिस भी रह गई दंग

हरीओम को जीवित देखकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन अब असली सवाल उठ खड़ा हुआ कि घर में पड़ा शव आखिर किसका है। तत्काल कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और शव को एंबुलेंस से बांकीमोंगरा थाने को सौंपा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद रहस्य बरकरार है कि नदी से मिला शव किस व्यक्ति का था।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST