UP Crime News: कानपुर के जाजमऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां एक 12 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसका दोस्त बाहर खड़ा होकर पहरा देता रहा.
Kanpur rape case
UP Rape Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक नाबालिग लड़के ने 6 साल की बच्ची के साथ घिनौने काम को अंजाम दिया. हैरान कर देने वाली बात ये है कि आरोपी लड़का सिर्फ 12 साल का ही है.जब आरोपी मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर रहा था, तब उसका 8 साल का दोस्त कमरे के बाहर पहरा दे रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों लड़के अश्लील वीडियो देखते थे. इस बीच, बच्ची के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जाजमऊ के छबीलेपुरवा इलाके में बुधवार रात छह साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान मोहल्ले के ही 2 बच्चे उस बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गए. इस दौरान वो दोनों किशोर बच्ची को पास के एक सुनसान घर में ले गए. जहां एक 12 साल के लड़के ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका आठ साल का दोस्त बाहर पहरा दे रहा था.
लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पहरा दे रहा किशोर तो भागने में कामयाब रहा, लेकिन लोगों ने लड़की के साथ बलात्कार करने वाले नाबालिग को पकड़ लिया और लड़की के परिजनों को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया. बाद में पुलिस ने फरार किशोर को भी हिरासत में ले लिया. घटना के बाद, लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए कांशीराम अस्पताल ले जाया गया. एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे ने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…