<

मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले MBBS छात्र ने क्यों कि आत्महत्या? वजह जान कांप जाएंगे

Suicide Case in Korba: कोरबा मेडिकल कॉलेज में MBSS के फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव।

MBBS Student Suicide in Korba: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मेडिकल कॉलेज (Medical College) के हॉस्टल में MBBS प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना शनिवार को उस समय सामने आई जब छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचा और उसकी तलाश शुरू की गई।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम हिमांशु कश्यप (21 वर्ष) है, जो बिलासपुर का रहने वाला था। वह मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरा नंबर A/13 में अपने साथी पुष्प राज के साथ रहता था। शनिवार को हिमांशु ने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के परीक्षा हॉल में अनुपस्थित रहने के बाद साथी छात्रों ने और कॉलेज प्रशासन ने उसकी खोजबीन की। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो हिमांशु का शव लोहे के एंगल से लटकता मिला। इस दृश्य को देखकर हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी और गम का माहौल फैल गया। करीब 150 छात्र इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

क्या थी आत्महत्या की वजह?

कॉलेज के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर ने बताया कि हिमांशु लगातार पढ़ाई को लेकर तनाव में था। वह पिछले एक साल से बैकलॉग्स से जूझ रहा था। उसने तीन पेपर पहले ही दे दिए थे और रविवार को चौथा पेपर होना था। लेकिन परीक्षा में गैरहाजिर रहने के बाद ही मामला संदेहास्पद लगा और जांच के दौरान आत्महत्या की खबर सामने आई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने तक कमरे को सील कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया परिजनों के आने के बाद पूरी की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने न केवल मेडिकल कॉलेज बल्कि पूरे छात्र समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन परिस्थितियों ने इस युवा छात्र को ऐसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

FWB: दोस्ती में रोमांस का ट्विस्ट, फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स डेटिंग का मतलब, रिलेशनशिप का बढ़ा ट्रेंड, कितना सही है?

Friends with Benefits: आजकल युवाओं के बीच ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ रिलेशनशिप का ट्रेंड बढ़ रहा…

Last Updated: March 15, 2026 22:21:35 IST

Himachal Pradesh Weather:अचानक बर्फबारी से अटल टनल में फंसे 1000 वाहन, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Himachal Pradesh Weather: पुलिस ने लोगों से सब्र रखने की अपील करते हुए, उन्होंने कहा…

Last Updated: March 15, 2026 22:08:23 IST

Bengal Election 2026: क्या ममता बनर्जी के खिलाफ इस बार सीएम चेहरे के साथ उतरेगी बीजेपी? चुनाव तारीखों का एलान होते ही राजनीति गर्म

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: तारीखों की घोषणा होते ही लगभग एक दशक से राज्य की…

Last Updated: March 15, 2026 22:03:24 IST

Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च किस दिन अमावस्या, पूजा का सही मुहूर्त, करें ये खास उपाय

Chaitra Amavasya 2026: भगवान सूर्य की उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है अमावस्या…

Last Updated: March 15, 2026 21:06:26 IST

रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ प्यार, धर्म परिवर्तन कर की शादी; अब मस्जिद के शौचालय से मिली लाश

मृतक की पत्नी नौसीन सबा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब पांच…

Last Updated: March 15, 2026 21:17:21 IST