Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > Road Accident: मातम में बदली खुशियां! कोरबा में कार-हाइवा की जोरदार भिड़ंत, मासूम समेत 3 की मौत

Road Accident: मातम में बदली खुशियां! कोरबा में कार-हाइवा की जोरदार भिड़ंत, मासूम समेत 3 की मौत

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक भयानक हादसा हो गया. जिले के उरगा थाना क्षेत्र में मंगलवार को फरसवानी टोल नाका के पास हुए इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें ढाई साल का मासूम बच्चा भी शामिल है.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 14:22:16 IST

Mobile Ads 1x1

Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. फरसवानी टोल नाका के पास हुए इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें ढाई साल का मासूम बच्चा भी शामिल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था. इसी दौरान फरसवानी टोल नाका के पास कार अनियंत्रित हो गई. पहले कार डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी कोयले से लदी हाइवा भारी वाहन  से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मासूम समेत 3 लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई जिनका विवरण  मोंगरा सोनी (45 वर्ष)देवेन्द्र सोनी (22 वर्ष)प्रियांश (ढाई वर्षीय मासूम) है ,हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए चांपा ले जाया गया. देवेन्द्र सोनी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था, जबकि मोंगरा सोनी और मासूम प्रियांश के शवों को बीडीएम अस्पताल चांपा की मर्चुरी में रखा गया है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS