<

रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक में गिरे 3 युवक, मौत की खबर से मचा हड़कंप

रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा! सिमरन सिटी के 3 युवकों के साथ क्या हुआ? परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी सच्चाई क्या है...

रायपुर के Ramkrishna Care Hospital में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल परिसर में सीवर टैंक की सफाई करने उतरे तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक सीवर लाइन जाम होने के बाद सफाई के लिए तीनों कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था. अंदर उतरते ही जहरीली गैस के कारण वे बेहोश हो गए और बाहर नहीं निकल सके. काफी देर बाद कर्मचारियों और पुलिस की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया. अस्पताल के भीतर जाने के लिए पुलिस से झड़प भी हुई और झूम झटकी भी हुई. परिजनों का कहना है कि सफाईकर्मियों को बिना सुरक्षा उपकरण के गटर में उतारा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Bike Comparison: Royal Enfield और Triumph में कौन जीतेगा, Bear 650 या Scrambler 400 X, कौन है बेस्ट

Bear 650 vs Scrambler 400 X: Royal Enfield Bear 650, Triumph Scrambler 400 X के…

Last Updated: April 8, 2026 18:24:44 IST

जब सलमान को छूने थे माधुरी के पैर, फिर एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम; इस सुपरहिट फिल्म का है रोचक किस्सा

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित और सलमान खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से…

Last Updated: April 8, 2026 18:20:53 IST

DU Viral Video: बीच सड़क नाक रगड़ता रहा प्रेमी, फिर भी नहीं पिघला दिल; लड़की ने सरेआम लात मारकर किया दूर

Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी की इस घटना ने सबको झकझोर दिया है. प्यार में एक…

Last Updated: April 8, 2026 18:10:27 IST

टीम इंडिया के कॉल की तैयारी? वैभव सूर्यवंशी खींच रहे सेलेक्टर्स का ध्यान, बुमराह को धुन कर बता दिया

जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना ही मुश्किल होता है, लेकिन सूर्यवंशी ने…

Last Updated: April 8, 2026 18:09:22 IST

क्या आपने देखा है ऐसा मंदिर? बिहार के मुंडेश्वरी धाम में बिना रक्त के दी जाती है बलि, जानें पूरा रहस्य

Maa Mundeshwari Temple: मां मुंडेश्वरी का मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित माता का…

Last Updated: April 8, 2026 17:57:52 IST

Taigun 2026: SUV लेने की सोच रहे हैं, फॉक्सवैगन ला रही Taigun Facelift, क्या होंगे बड़े बदलाव

Taigun Facelift 2026: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी मिड-साइज SUV, फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट लॉन्च…

Last Updated: April 8, 2026 17:52:33 IST