Balrampur News: सिविल सर्जन अधिकारी डॉ शशांक गुप्ता ने बताया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कराई जा रही है. फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है.
बलरामपुर जिला अस्पताल
Chhattisgarh News: बलरामपुर जिला हॉस्पिटल परिजनों के साथ इलाज कराने पहुंची महिला की छत से गिरने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मचा. जानकारी के अनुसार, विकासखंड बलरामपुर के ग्राम सेंदुर की रहने वाली कलेश्वरी (पति–रामधनी, उम्र लगभग 50 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पेट दर्द और बुखार की शिकायत के बाद परिजनों ने उन्हें 27 अप्रैल को जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज चल रहा था.
बीती रात लगभग 12:30 बजे उनके पति रामधनी और बेटी मंजू सिंह की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कलेश्वरी बिस्तर पर नहीं थीं. परिजनों ने अस्पताल के बाथरूम और अन्य कमरों में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. इसके बाद जब नीचे खोजबीन की गई तो वे अस्पताल की छत से नीचे गिरी हुई गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं.
परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. मामले में सिविल सर्जन अधिकारी डॉ शशांक गुप्ता ने बताया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कराई जा रही है. फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…