Katni News: पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के शिरडी से खोज निकाला. वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिससे परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई.
कटनी ऑपरेशन मुस्कान
MP News: कटनी जिले की बिलहरी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के शिरडी से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है. मामले में फरियादी ने बिलहरी चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है. इस पर बिलहरी-कुठला पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया.
जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के शिरडी से खोज निकाला. वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिससे परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई.
इस पूरे अभियान में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक दामोदर राव, आरक्षक सौरभ जैन और विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…