Delhi Najafgarh Girl Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो कि दिल्ली के नजफगढ़ का बताया जा रहा है. जिसमें एक लड़की रील बनाने के चक्कर में नाले में गिर जाती है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी जान बचाई. दरअसल, पूरा मामला यहा है कि दिल्ली के नजफगढ़ इलाके की 22 साल की भावना अपने घर के पास वीडियो बना रही थी, तभी वह फिसलकर खुले नाले में गिर गई.
उसने कहा कि जब तक मदद पहुंची, तब तक वह गर्दन तक पानी में डूब चुकी थी. मीडिया से बात करते हुए भावना ने कहा कि पास से गुज़र रही पुलिस वैन में मौजूद अधिकारियों ने उसकी मदद के लिए चीख-पुकार सुनी और उसकी मदद के लिए दौड़े.
दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक अधिकारी उसे रस्सी से ऊपर खींचते हुए नजर आ रहे हैं. इस पूरे मामले पर लड़की का बयान भी सामने आया है. जिसमें उनका कहना है कि उसका मकसद एक ऐसा वीडियो बनाना था जिससे इस बारे में जागरूकता बढ़े कि लोग इलाके में कितनी लापरवाही से कचरा फेंकते हैं.
In Najafgarh, a young woman had a close call while recording a reel — she accidentally fell into a drain.
Thanks to the prompt action of the Delhi Police on the spot, the girl was rescued safely.
A reminder that going overboard for social media content can sometimes be… pic.twitter.com/ByhVlBKZqA
— NewsX World (@NewsX) February 16, 2026
रात के अंधेरे में हमला, गला घोंटू गैंग फिर हुआ एक्टिव; युवक को बनाया निशाना, वीडियो वायरल
वायरल होने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे लोग
इस घटना से एक बात तो स्पष्ट हो रहा है कि लोग वायरल होने के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं. पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक 27 साल की महिला की अपने घर के अंदर वीडियो बनाते समय मौत हो गई. जानकारी सामने आ रही है कि मोहिनी फांसी का सीन बना रही थी और उसने एक स्टूल पर खड़े होकर अपने गले में फंदा डाल लिया था. वह फिसली या उसका बैलेंस बिगड़ा, यह साफ नहीं है, लेकिन यह नाटक कुछ ही सेकंड में जानलेवा बन गया. पिछले महीने एक अलग घटना में एक छोटे लड़के का चेहरा बुरी तरह जल गया, जब एक रील के लिए एक रिस्की ‘फायर स्टंट’ बुरी तरह गलत हो गया.