<

Video: रील बनाने के चक्कर में नाले में गिरी लड़की, चीखने की आवाज सुन मदद के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस; रस्सी से खींचकर निकाला बाहर

Delhi Najafgarh Girl Video: दिल्ली के नजफगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की रील बनाने के चक्कर में नाले में गिर जाती है. जिसके बाद वो मदद की गुहार लगाती है. सड़क पर गुजर रहे दिल्ली पुलिस की गाड़ी में बैठे अधिकारी लड़की की आवाज सुन लेते है. इसके बाद रस्सी से खींचकर लड़की को बाहर करते है.

Delhi Najafgarh Girl Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो कि दिल्ली के नजफगढ़ का बताया जा रहा है. जिसमें एक लड़की रील बनाने के चक्कर में नाले में गिर जाती है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी जान बचाई. दरअसल, पूरा मामला यहा है कि दिल्ली के नजफगढ़ इलाके की 22 साल की भावना अपने घर के पास वीडियो बना रही थी, तभी वह फिसलकर खुले नाले में गिर गई.

उसने कहा कि जब तक मदद पहुंची, तब तक वह गर्दन तक पानी में डूब चुकी थी. मीडिया से बात करते हुए भावना ने कहा कि पास से गुज़र रही पुलिस वैन में मौजूद अधिकारियों ने उसकी मदद के लिए चीख-पुकार सुनी और उसकी मदद के लिए दौड़े.

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक अधिकारी उसे रस्सी से ऊपर खींचते हुए नजर आ रहे हैं. इस पूरे मामले पर लड़की का बयान भी सामने आया है. जिसमें उनका कहना है कि उसका मकसद एक ऐसा वीडियो बनाना था जिससे इस बारे में जागरूकता बढ़े कि लोग इलाके में कितनी लापरवाही से कचरा फेंकते हैं.

रात के अंधेरे में हमला, गला घोंटू गैंग फिर हुआ एक्टिव; युवक को बनाया निशाना, वीडियो वायरल

वायरल होने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे लोग

इस घटना से एक बात तो स्पष्ट हो रहा है कि लोग वायरल होने के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं. पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक 27 साल की महिला की अपने घर के अंदर वीडियो बनाते समय मौत हो गई. जानकारी सामने आ रही है कि मोहिनी फांसी का सीन बना रही थी और उसने एक स्टूल पर खड़े होकर अपने गले में फंदा डाल लिया था. वह फिसली या उसका बैलेंस बिगड़ा, यह साफ नहीं है, लेकिन यह नाटक कुछ ही सेकंड में जानलेवा बन गया. पिछले महीने एक अलग घटना में एक छोटे लड़के का चेहरा बुरी तरह जल गया, जब एक रील के लिए एक रिस्की ‘फायर स्टंट’ बुरी तरह गलत हो गया.

Angel Nuzhat 12 Minute Video: 19 मिनट के बाद मार्केट में आया एंजेल नुजहत का 12 मिनट का वीडियो…देखते ही मचल उठेंगे आप

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST